RBSE 5th, 8th Result 2025 Kab Aayega Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे संभवत: 30 मई को जारी किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने मार्क्स देख सकेंगे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, उन्हें हम बता दें कि दोनों कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। परिणाम भी मई के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। लेकिन छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। जो छात्र 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल थे, वे लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना ऑनलाइन RBSE परिणाम 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Shala Darpan 5th, 8th Class Result 2025: हाइलाइट्स
राजस्थान बोर्ड मार्च 2025 में बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। छात्र कक्षा 8वीं और 5वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2025 के प्रमुख जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:
बोर्ड | डिटेल्स |
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
कक्षा | 5वीं और 8वीं |
ऑफिशियल वेबसाइट | rajresults.nic.in |
रिजल्ट चेक करने के तरीके | ऑनलाइन वेबसाइट, SMS |
RBSE 5th, 8th Class Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वी के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। लेकिन छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे। छात्र 2025 की RBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम तिथियों से संबंधित लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए नीचे दी गई टेबल भी देख सकते हैं।
बोर्ड | जरूरी डेट |
RBSE एग्जाम 2025 | जनवरी से फरवरी |
RBSE 5वीं रिजल्ट 2025 | 30 मई (संभावित तिथि) |
RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 | 30 मई (संभावित तिथि) |
RBSE 5th, 8th Result 2025: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट कब आया था?
पिछले साल भी बोर्ड परिणाम जारी होने में थोड़ी देरी हुई थी जिसके बाद 5वीं, 8वीं के नतीजे 30 मई, 2024 को जारी किए गए थे। इसी के साथ 5वीं, 8वीं परीक्षा 2024 के लिए कुल 26,90,317 छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल भी बोर्ड के नतीजे मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। नतीजे जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक एक्टिव कर दिया जाता है। जिसके बाद छात्र बोर्ड परिणाम आसानी से अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे हैं।
RBSE 5th, 8th Class Result 2025: ऑनलाइन रिजल्ट चेक करें
जो छात्र राजस्थान बोर्ड 2025 कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं:
- स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 संबंधित कक्षा (5वीं/8वीं) के परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, आवेदन संख्या और जिले का नाम (कक्षा 5 और 8 के लिए) दर्ज करें।
- स्टेप 4 स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
कक्षा 5 और 8 के लिए, छात्रों को rajresults.nic.in पर जाना होगा और रोल नंबर के साथ अपने आवेदन संख्या और जिले का नाम उपयोग करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation