RBSE 10th Result 2023 at Jagran Josh Out: जागरण जोश पर रोल नंबर और नाम वाइज़ चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link
Rajasthan Board 10th Result 2023 Out: बीएसईआर राजस्थान बोर्ड अजमेर आरबीएसई परीक्षा, कक्षा 10 का परिणाम आज 1 जून, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। जिन छात्रों आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 2023 दी है, वे यहां रोल नंबर और नाम का उपयोग करके राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2023 Out: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER), अजमेर ने आज 1 जून, 2023 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा की है। इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर रोल नंबर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके अपनी आरबीएसई 10 वीं की मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 Jagranjosh.jagranjosh.com पर भी देख सकते हैं।
Check RBSE 10th Result 2023 - Declared (Result Available Here) |
Check RBSE 10th Praveshika Result 2023 - Declared (Result Available Here) |
पिछले साल कुल 10,36,626 छात्रों ने राजस्थान 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 8,77,849 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 82.89% दर्ज किया गया था। 2022 में, राजस्थान बोर्ड एसएसएलसी परिणामों की जांच के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना आवश्यक था। अपडेट के अनुसार, यह उम्मीद की जाती है कि इस साल भी बोर्ड उसी पैटर्न का पालन करेगा और बीएसईआर 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स में बदलाव नहीं करेगा।
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट 2023 हाइलाइट्स
छात्र नीचे दी गई तालिका में 10वीं का रिजल्ट 2023 राजस्थान बोर्ड अजमेर से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं:
| राजस्थान बोर्ड 10वीं का अवलोकन | विशेष विवरण |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं |
| परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
| राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट |
|
| सत्र | 2022-2023 |
| आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 | 1 जून, 2023 दोपहर 1 बजे |
| रिजल्ट का तरीका | ऑनलाइन |
जागरण जोश पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
(Rajasthan Board class 10th result 2023 at Jagran Josh)
जैसा कि उल्लेख किया गया है, अगर छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोर की जांच करने में असमर्थ हैं, तो जागरण जोश उम्मीदवारों को उनके आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों को चेक करने के लिए एक लिंक प्रदान करेगा। उम्मीदवार इस लिंक - rajasthan10.jagranjosh.com पर जा कर अपना आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 में प्राप्त अंको को चेक कर सकते हैं।
रोल नंबर वाइज राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
(RBSE 10th Result 2023 Roll Number Wise)
जिन छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए आरबीएसई एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा दी है, वे रोल नंबर का उपयोग करके परिणामों की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर की जांच करने के लिए अपने संबंधित प्रवेश पत्र अपने साथ रखें।
- चरण 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटों पर जाएँ: rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in।
- चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध RBSE Result Link पर क्लिक करें
- चरण 3: अब स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- चरण 4: रोल नंबर जैसे सभी विवरण भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: आरबीएसई 10th क्लास रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 6: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 की मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे की पढ़ाई के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल कर रख लें।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 नाम के अनुसार कैसे चेक करें?
(10th Class Result 2023 RBSE Name Wise)
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपने रोल नंबर के माध्यम से राजस्थान 10th क्लास रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। मीडिया अपडेट के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 2023 लॉगइन विंडो में उम्मीदवार का नाम दर्ज करने का विकल्प छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.