This is an archived article last updated on Feb 25, 2025. The information may be outdated.

REET Selection Process 2025: रीट परीक्षा पास करने के लिए चाहिए कितने अंक? जानिए चयन प्रक्रिया

Last Updated: Feb 25, 2025, 15:35 IST

REET Selection Process 2025: बीएसईआर ने इच्छुक शिक्षकों के लिए रीट परीक्षा 2025 आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षार्थियों को चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह समझना चाहिए ताकि वे आवश्यक योग्यता अंक और विभिन्न चरणों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त कर सकें।

REET Selection Process 2025
REET Selection Process 2025

REET Selection Process 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) शिक्षकों के पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रीट परीक्षा 2025 का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं – पेपर-I और पेपर-II, जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किए जाते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में  निर्धारित केंद्रों पर शुरू की जाएगी। रीट चयन प्रक्रिया 2025 के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जो राजस्थान में सरकारी शिक्षण नौकरियों (Government Teaching Jobs) के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। सफल होने के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह समझना आवश्यक है। इस लेख में, हमने REET 2025 की चयन प्रक्रिया, योग्यता अंक और उससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरणों को साझा किया है।

यहां देखें:

REET Selection Process: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)हाइलाइट 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें।

संचालन प्राधिकरण का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर), अजमेर

परीक्षा तिथि 

27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्ट में

परीक्षा का नाम

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( REET )

REET सर्टिफिकेट वैलिडिटी

जीवनभर

पेपर की संख्या

पेपर I और पेपर II

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन (OMR Test)

REET परीक्षा की अवधि

2 घंटे और 30 मिनट

आधिकारिक वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

What is the REET selection process? रीट की चयन प्रक्रिया क्या है

REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक पात्रता परीक्षा है, जो राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए आवश्यक होती है। इसकी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

परीक्षा (REET Exam):-

REET परीक्षा दो स्तरों (Level 1 और Level 2) में आयोजित की जाती है:

  •  Level 1 (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक के लिए)
  •  Level 2 (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के लिए)

परीक्षा पैटर्न (Exam Pettern):-

  • यह एक ऑफलाइन (OMR आधारित) परीक्षा होती है।
  • परीक्षा में MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) होते हैं।
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
  • कुल 150 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक 1 अंक का होता है।
  • समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है।

कटऑफ और रिजल्ट (Cutoff & Result):-

परीक्षा के बाद बोर्ड कटऑफ अंक और मेरिट लिस्ट जारी करता है। न्यूनतम अंकों से अधिक स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को पास माना जाता है।

 कटऑफ अंक:

  • सामान्य वर्ग: 60% (90/150 अंक)
  • ओबीसी/एससी/एसटी/अन्य आरक्षित वर्ग: 55% (82/150 अंक)

रीट प्रमाण पत्र (REET Certificate):-

REET पास करने पर अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) दिया जाता है, जिसकी वैधता लाइफटाइम होती है।

सीधी भर्ती परीक्षा (Direct Recruitment Exam):-

REET पास करने के बाद राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षक पद के लिए सीधी भर्ती परीक्षा या दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाता है। REET केवल योग्यता परीक्षा है, जो शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद पर चयनित होने के लिए भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना होता है।

REET Minimum Qualifying Marks: रीट न्यूनतम योग्यता अंक

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में पास होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, और श्रेणीवार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक इस प्रकार हैं:

श्रेणी

न्यूनतम पास प्रतिशत

आवश्यक अंक (150 में से)

सामान्य (अनारक्षित)

60%

90

अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

55%

82.5

अनुसूचित जनजाति (ST) - नॉन-टीएसपी क्षेत्र

55%

82.5

अनुसूचित जनजाति (ST) - टीएसपी क्षेत्र

36%

54

विधवा, परित्यक्त महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक

50%

75

दिव्यांगजन

40%

60

सहरिया जनजाति

36%

54

नोट: कृपया ध्यान दें कि ये मानदंड आधिकारिक मानदंडों से अलग हो सकते हैं। सही और नवीनतम जानकारी के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या ताज़ा अधिसूचनाओं की जाँच करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 25, 2025, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News