राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान सरकार के कानून और कानूनी मामलों के विभाग में 140 जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) के पदों के लिए भर्ती के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा नॉन टीएसपी के 134 पद और टीएसपी के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए पंजीकरण आज 10 जुलाई से 9 अगस्त 2023 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उक्त पदों के लिए परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की तारीख और स्थान उम्मीदवारों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार आरपीएससी जेएलओ वैकेंसी 2023 के लिए वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी जेएलओ अधिसूचना 2023 5 जुलाई 2023 को जारी की गई है। आरपीएससी जेएलओ वैकेंसी से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई हैं।
RPSC Junior Legal Officer (JLO) Recruitment 2023 Notification |
RPSC Junior Legal Officer (JLO) Recruitment 2023 की हाइलाइट
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जेएलओ के पद के लिए अधिसूचना जारी की है। नीचे दिए गए टेबल से पात्रता मानदंड, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथियां, वेतन आदि की जानकारी देखें।
भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) |
पोस्ट का नाम | जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) |
रिक्त पद | 140 |
वेतन/वेतनमान | ग्रेड पे- 3600/- (लेवल-10) |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
आवेदन करने की तिथि | 10 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | आरपीएससी जूनियर कानूनी अधिकारी भर्ती 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc. rajasthan. gov.in |
RPSC Junior Legal Officer Vacancy 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आरपीएससी जेएलओ वैकेंसी अधिसूचना के साथ-साथ महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी की गई हैं। जो इस प्रकार है:
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 5 जुलाई 2023 |
आवेदन करने की तिथि | 10 जुलाई 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 09 अगस्त 2023 |
परीक्षा तिथि | जल्द अपडेट किया जाएगा |
Rajasthan JLO Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवार राजस्थान जेएलओ भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता मानदंड यहां देखें:
आरपीएससी जूनियर कानूनी अधिकारी योग्यता 2023
भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ से ग्रेजुएट (एलएलबी) होना चाहिए।
राजस्थान आरपीएससी जूनियर कानूनी अधिकारी आयु सीमा 2023
आरपीएससी जूनियर कानूनी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आयु 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 1 जनवरी 2024 है। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
RPSC Junior Legal Officer Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- पहले वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिस अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट लें।
आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
जनरल, बीसी, ईबीसी (सीएल) | 600/- रुपये |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस (एनसीएल) | 400/-रुपये |
भुगतान का तारीका | ऑनलाइन |
आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) चयन प्रक्रिया
आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation