RRB ALP Scorecard 2025 Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) के कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 1 (CBT 1) का आधिकारिक स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और RRB Digilam पोर्टल (rrb.digialm.com) पर जाकर अपना स्कोरकार्ड (Marksheet) देख सकते हैं। यह परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच 156 शहरों में स्थित 346 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 18,49,347 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
RRB ALP CBT 1 Scorecard 2025 Download Link
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 27 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CBT 1 स्कोरकार्ड 2025 का लिंक जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक RRB वेबसाइट से अपने एएलपी CBT 1 Marks चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
RRB ALP Result 2025 Link | |
RRB ALP Marks (Scorecard) 2025 लिंक |
RRB ALP CBT 1 Score Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना RRB ALP CBT 1 स्कोर कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। RRB ALP CBT 1 मार्क्स 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें।
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर "CEN -01/2024 Result of 1st Stage CBT FOR Assistant Loco Pilots" लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
RRB ALP Scorecard 2025 पर उल्लिखित विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड 2025 को डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार सभी विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए।
विवरण | जानकारी |
उम्मीदवार का नाम | पूरा नाम जैसा आवेदन फॉर्म में दिया गया है |
रोल नंबर | RRB द्वारा आवंटित यूनिक रोल नंबर |
रजिस्ट्रेशन नंबर | आवेदन प्रक्रिया के दौरान मिला रजिस्ट्रेशन नंबर |
श्रेणी (Category) | General/ OBC/ SC/ ST/ EWS |
परीक्षा तिथि | जिस दिन उम्मीदवार ने CBT 1 परीक्षा दी थी |
जन्म तिथि | उम्मीदवार की जन्म तिथि |
कुल प्राप्तांक (Total Marks) | उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए अंक |
कटऑफ मार्क्स (Cut Off Marks) | उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक |
क्वालिफाइंग स्टेटस | चयनित (Qualified) या अचयनित (Not Qualified) |
सामान्यीकृत अंक (Normalized Marks) | नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद फाइनल अंक |
निर्देश | आगे के चरणों की जानकारी |
नोट: यदि Scorecard में कोई गलती पाई जाती है तो तुरंत संबंधित RRB क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation