RSMSSB 4th Grade Merit List PDF: राजस्थान ग्रेड 4 परिणाम हुआ घोषित, ऐसे करें डाउनलोड PDF
Rajasthan 4th Grade Merit List PDF at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा का इंतजार हुआ खत्म। राजस्थान ग्रेड 4 परिणाम आज आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ जारी। उम्मीदवार परिणाम PDF डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan 4th Grade Merit List PDF at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 16 जनवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई थीं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आरएसएसबी और एसएसओ पोर्टल पर लॉग-इन करके भी परिणाम देख सकते हैं। ग्रेड 4 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
ग्रुप डी की परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक 6 पालियों में आयोजित हुई थी। इसकी उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर 17-18 अक्टूबर को शिफ्ट के अनुसार जारी की गई थी। चतुर्थ श्रेणी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख में दिए स्टेप फॉलो करना होगा।
Also, check: Rajasthan 4th Grade Document Verification List
RSSB 4th Grade Result 2026
राजस्थान परीक्षा परिणाम 2025 घोषित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर PDF में शामिल हैं। उन्हें अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यहां देखें: Rajasthan 4th Grade Result 2026
4th Grade Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण
ग्रेड 4 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों कोअपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। ग्रुप डी की परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक 6 पालियों में आयोजित हुई थी। परिणामों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे लेख में दिए विवरण देखें:
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | ग्रुप डी/चतुर्थ श्रेणी/कक्षा IV |
| रिक्त पदों की संख्या | 53,749 |
| परीक्षा का आयोजन कब हुआ था? | 19 से 21 सितंबर 2025 (6 पालियों में) |
| परिणाम की स्थिति | घोषित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रोल नंबर |
| सैलरी | 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
4th Grade Result 2025 Link
इस साल राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 में करीब 24.7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें लिखित परीक्षा में 85.86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें से करीब 21.17 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। राजस्थान ग्रेड 4 परिणाम 2025 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| परीक्षा | विवरण | मेरिट लिस्ट पीडीएफ लिंक |
| चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2024 | परिणाम पत्रक 4, रोल नंबर 2974101 से 3581160 | |
| चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2024 | परिणाम पत्रक 1, रोल नंबर 1110101 से 1736000 तक | |
| चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2024 | परिणाम पत्रक 3, रोल नंबर 2359601 से 2974100 | |
| चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2024 | योग्यतावार परिणाम और दस्तावेज सत्यापन के लिए कट-ऑफ अंक | |
| चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2024 | परिणाम पत्रक 2, रोल नंबर 1736001 से 2359600 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, उम्मीदवार नीच दिए चरणों को फॉलो कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
-
होम पेज पर, राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2024-25 के परिणाम और मेरिट सूची' पर जाएं।
-
परिणाम लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ आपकी स्क्रीन में दिखेगा।
-
पीडीएफ में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखेंगे।
-
अब Ctrl + F क्लिक करें और अपना रोल नंबर ढूंढें।
Check: NABARD Development Assistant Salary 2026
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी से जुड़े FAQ's
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम 2025 कब जारी किया गया?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 16 जनवरी, 2026 (शुक्रवार) को जारी किया जा चुका है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 में कितने उम्मीदवार हुए शामिल?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 में लगभग 21.17 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.