Rajasthan Patwari Salary 2025: राजस्थान राजस्व विभाग अन्य भत्तों और लाभों के साथ एक आकर्षक वेतन पैकेज प्रदान करता है, जो इसे एक लोकप्रिय पद बनाता है। इस प्रतिष्ठित सरकारी पद को पाने के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद वह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तक पहुंच पाते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
राजस्थान पटवारी वेतन 2025
वित्तीय सहायता के साथ - साथ यह नौकरी, करियर की सुरक्षा, ग्रोथ और ग्रामीण विकास के अवसर भी प्रदान करती है। राजस्थान भू-राजस्व प्रशासन, भूमि अभिलेखों के रखरखाव और ग्राम स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पटवारी के वेतन में मूल वेतन के अलावा ग्रेड पे, महंगाई भत्ता, मकान का किराया और राजस्थान सरकार के मानदंडों के अनुसार अन्य भत्ते शामिल होते हैं।
Rajasthan Patwari Salary 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करने के लिए डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
पोस्ट का नाम | पटवारी |
परीक्षा का नाम | RSMSSB पटवारी परीक्षा 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान पटवारी वेतन संरचना 2025
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन होने के बाद 6 महिने का पटवारी प्रशिक्षण भी दिया जाता है। नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार विस्तृत वेतन विवरणों की जांच कर सकते हैं:
विवरण | वेतन |
वेतन ग्रेड | ₹24,000/- |
बुनियादी | ₹20,800/- |
महंगाई भत्ता (डीए) | ₹2,496/- |
मकान किराया भत्ता (HRA) | ₹1,500/- |
हार्ड ड्यूटी भत्ता | ₹1,664/- |
वेतन | ₹26,400/- |
राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) | ₹2,080/- |
इन हैंड सैलरी | ₹24,380/-
|
नोट: ऊपर टेबल में उल्लेखित सैलरी निश्चित नहीं है, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों राजस्थान RSMSSB पटवारी भर्ती नौकरियां अधिसूचना 2025 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
IBPS Clerk Notification 2025: ग्राहक सेवा सहयोगी पद के लिए भर्ती
राजस्थान पटवारी का कार्य क्या होता है?
राजस्थान पटवारी के पद पर चयनित उम्मीदवार को भूमि प्रशासन और कृषि सहायता से संबंधित विभिन्न कामों की जिम्मेदारी दी जाती है। उनके मुख्य कर्तव्य इस प्रकार हैं:
-
तहसील में तहसीलदार की देखरेख का काम
-
अपने अधिकार क्षेत्र में 10 या अधिक गांवों की देखरेख
-
गांवों के किसानों से सीधे बातचीत करना
-
राज्य सरकार के लिए कृषि भूमि पर कर जमा करना
-
कृषि भूमि विवादों को सुलझाने में किसानों की मदद करना
-
किसानों के अनुरोध पर कृषि भूमि का माप करना
राजस्थान पटवारी भत्ते और सुविधाएं
राजस्थान पटवारी में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के पश्चात नियम 281 के अनुसार 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस नौकरी में मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाओं के बारे में उम्मीदवार नीचे दी डिटेल्स देख सकते हैं:
मंहगाई भत्ता - पटवारी को उनके मूल वेतन का प्रतिशत मिलता है, जो पोस्टिंग के आधार पर अलग हो सकता है।
मकान का किराया - पटवारी सरकारी आवास के हकदार नहीं होते, इसलिए उन्हें हर महीने HRA मिलता है।
चिकित्सा लाभ - पटवारी अपने साथ - साथ अपने परिवार के मेडिकल भत्ते के हकदार होते हैं।
पेंशन - वेतन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार पटवारी को मेडिकल और डीए जैसे अन्य लाभों के साथ पेंशन भी मिलती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation