आज की सरकारी नौकरियां 2026: रेलवे, सीआरपीएफ सहित विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: May 18, 2026, 13:34 IST

Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं। 

आज की सरकारी नौकरियां 2026
आज की सरकारी नौकरियां 2026

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई बड़ी नौकरियों की भर्ती जारी की गई है। जिसमें रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, रक्षा और तकनीकी विभागों में विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सबसे बड़ी भर्ती में CRPF कांस्टेबल के पद शामिल हैं, जिनके लिए 10वीं, ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट की घोषणा की है। 

नालको भर्ती 2026 - 

नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ओडिशा के दमनजोड़ी स्थित अपने खान एवं रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में गैर-कार्यकारी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। ऑपरेटर (HEMM), तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), लैब असिस्टेंट और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सहित विभिन्न पदों पर कुल 268 रिक्तियां उपलब्ध हैं। पात्रता मानदंड में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र प्राप्त करना शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से 10 जून 2026 तक चलेगी। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

रेलवे भर्ती 2026 -

लवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से 15 मई, 2026 शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून है। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2026 है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार करेक्शन विंडो 17 जून से 26 जून को समाप्त हो जाएगी। 

आवेदन करने के लिए क्लिक करें

CRPF भर्ती 2026

केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। यह आवेदन कुल 9195 रिक्त पदों को भरने के लिए मांगे गए हैं। जिसमें कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 19 मई, 2026 को समाप्त हो जाएगी। 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।   

डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए क्लिक करें

बैंक भर्ती 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर 821 कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन 14 मई 2026 से मांगे गए थे। जिसकी अंतिम तिथि  11 जून 2026 है। उम्मीदवार का एसबीआई की सेवा से 60 वर्ष की आयु में रिटायर होना जरूरी है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट शामिल है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते है।  

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर  विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।  नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF के रूप में उपलब्ध है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन करने की तिथि सहित डिटेल शामिल है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News