RRB ALP Recruitment 2026: बंपर भर्ती! आरआरबी सहायक लोको पायलट के 11127 पदों पर, आज से करें ऑनलाइन आवेदन
RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी ने सहायक लोको पायलट के 11127 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया है।
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से 15 मई, 2026 शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत Assistant Loco Pilot के 11127 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून है। आवेदन जमा करने के बाद Application Fees जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2026 है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार करेक्शन विंडो 17 जून से 26 जून को समाप्त हो जाएगी। भर्ती से संबंधित पात्रता मादंड, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल जानने के लिए आगे लेख पढ़ें।
RRB ALP Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन
नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी ALP भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा (1 जुलाई, 2026) से 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पर या उससे पहले पद के लिए सभी निर्धारित शैक्षिक और तकनीकी योग्यता को पूरा करते हों। निर्धारित शैक्षिक, तकनीकी योग्यता के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं है।
RRB ALP Recruitment 2026: हाइलाइट्स
मांगे गए उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में देखें:
| परीक्षा संचालन प्राधिकरण | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| अधिसूचना संख्या | सीईएन 01/2026 |
| पोस्ट नाम | सहायक लोको पायलट |
| कुल रिक्तियां | 11,127 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 30 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 15 मई से 14 जून 2026 तक |
| शैक्षणिक योग्यता |
|
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | rrbapplygov.in |
RRB ALP Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। इस शुल्क में प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा। केवल इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
RRB ALP Recruitment 2026: जोन वाइज रिक्त पदों की संख्या
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए जोन वाइज, कैटेगरी वाइज रिक्त पदों की संख्या जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
RRB ALP Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
संबंधित भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को केवल एक आरआरबी चुनने और अधिसूचित पदों के लिए केवल केवल एक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अनुमति है। आवेदकों की सुविधा को आसान बनाने के लिए Registration का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| आरआरबी ALP ऑनलाइन आवेदन लिंक |
RRB ALP Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, RRB ALP Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
लॉगिन कर Application Form भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-
भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.