SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई 7150 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिर मौका, जल्द करें Apply

Last Updated: Jun 15, 2026, 13:04 IST

SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई ने अप्रेंटिस के कुल 7150 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन दारी किया था। आज यानी 15 जून 2026 इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

SBI Apprentice Recruitment 2026
SBI Apprentice Recruitment 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर अप्रेंटिस के कुल 7150 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन दारी किया था। इन पदों की भर्ती अप्रेंटिस के अधिनियम 1961 के तहत की जाएगी।  आज यानी 15 जून 2026 इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एसबीआई के साथ एक साल की अप्रेंटिस की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है।

SBI Apprentice Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक

एसबीआई अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती करने का उद्देश्य बैंक के कामकाज को समझने से हैं। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि एक अप्रेंटिस के रूप में भर्ती भारतीय स्टेट बैंक के साथ स्थायी नौकरी या भविष्य के रोजगार की गारंटी नहीं देती है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

एसबीआई अप्रेंटिस 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक  

क्लिक करें 

SBI Apprentice Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एसबीआई अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित है। इन पदों के चयन में पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा। फिर लोकल भाषा का टेस्ट होगा। सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल को भी देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद का नाम 

अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

7150

विज्ञापन संख्या 

सीआरपीडी/एपीपीआर/2026-27/07 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

19 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

15 जून 2026 

चयन प्रक्रिया 

ऑनलाइन टेस्ट और भाषा का टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

onlinesbi.sbi.bank.in

SBI Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

एसबीआई में निहित 150 अप्रेंटिस पदों की पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने के स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को लोकल भाषा की नॉलेज भी होनी चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस 300 रुपये हैं। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी और फीस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसबीआई में अप्रेंटिस के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 15,000/- रुपये दिए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट  onlinesbi.sbi.bank.in पर जाएं।  

  •  SBI Apprentice Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर लें।  

SBI Apprentice 2026 Exam Pattern 

एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा के पैटर्न के बारे में बता करें, तो इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र 4 सेक्शन में विभाजित होगा। हर सेक्शन से 25 प्रश्न आएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसके लिए कुल 01 घंटा दिया जाएगा। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 15, 2026, 13:04 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News