SBI SCO Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा अवसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 217 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी करने के इच्छुक है और जिन्होने इस भर्ती परीक्षा के लिए पढ़ाई की हैं। वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल,2023 से शूरू हो चुकी है और यह 19 मई 2023 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार एसबीआई एसओ भर्ती 2023 के बारे में अन्य जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।
SBI SO Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2023 का विवरण
यहां बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए एसबीआई एसओ भर्ती 2023 का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
संगठन | भारतीय स्टेट बैंक |
परीक्षा का नाम | एसबीआई परीक्षा 2023 |
पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर |
पदों की संख्या | 217 |
वर्ग | संविदात्मक आधार और नियमित |
चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in/careers |
SBI SO Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 29 अप्रैल, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई, 2023
SBI Recruitment 2023 Apply Link: ऑनलाइन आवेदन लिंक
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें। अब आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एसबीआई एसओ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई एसओ भर्ती (SBI Recruitment 2023) | आवेदन करने के लिए क्लिक करें |
SBI SCO Vacancy 2023: पदों की संख्या
एसबीआई एसओ भर्ती 2023 के अनुसार कुल 217 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें से182 नियमित (Regular) और 35 संविदात्मक (contractual ) पद शामिल हैं।
एसबीआई वैकेंसी 2023 पदों की संख्या | 217 स्पेशलिस्ट ऑफिसर |
एसबीआई एसओ भर्ती 2023 के लिए योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं। एसबीआई एसओ भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया हैं।
SBI SO Recruitment 2023 Notification PDF link |
SBI SCO Bharti 2023 Registration: ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एंव पात्र उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर जा कर एसबीआई एसओ भर्ती 2023 अधिसूचना उल्लेखित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SBI Vacancy 2023: आवेदन शुल्क
एसबीआई एसओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750/- रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अन्य वर्ग के लोगों के लिए आवेदन शुल्क नही देना होगा।
चयन प्रक्रिया
स्पेशलिस्ट पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation