BPSC 72nd Pre Exam 2026: बिहार 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा का नोटिस जारी, एग्जाम शेड्यूल देखें

Last Updated: Jul 13, 2026, 11:41 IST

BPSC 72nd Pre Exam 2026: बिहार बीपीएससी 72वीं कंबाइंड प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का नोटिस जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें।

BPSC 72nd Pre Exam Date 2026 Notice
BPSC 72nd Pre Exam Date 2026 Notice

BPSC 72nd Pre Exam Date 2026 Notice: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय प्रकार के सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 150 अंकों के होंगे। जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। एग्जाम मार्किंग के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा दिए गए गलत उत्तरों पर निगेटिव मार्किंग की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

BPSC 72nd Pre Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के अंतर्गत ग्रुप A और ग्रुप B के विभिन्न प्रशासनिक पदों को भरना है। परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटे्ल्स आगे लेख में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

परीक्षा का नाम 

बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2026

परीक्षा तिथि 

26 जुलाई, 2026 

शिफ्ट का समय 

12 बजे से दोपहर 2 बजे तक 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in 

BPSC 72nd Pre Exam 2026: चयन प्रक्रिया 

बिहार बीपीएससी 72वीं भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट में मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू के मार्क्स शामिल होते हैं। 

BPSC 72nd Pre Exam 2026: एडमिट कार्ड 

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। हॉल टिकट में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल रहेंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र से जुड़ी डिटेल्स 
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा का समय 
  • परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश आदि।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 13, 2026, 11:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News