SIDBI Grade A Interview Admit Card 2023: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर असिस्टेंट मैनेजर के लिए SIDBI ग्रेड A इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना सिडबी ग्रेड ए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 28 अप्रैल 2023 तक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव रहेगा। अंतिम तिथि के बाद के लिंक को डी एक्टिव कर दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवार अंतिम समय से पहले अपना ग्रेड ए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। सिडबी भर्ती 2023 के माध्यम से सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) के रिक्त 100 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना SIDBI सहायक प्रबंधक साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर उल्लिखित विवरण की जांच कर सकते हैं।
SIDBI ग्रेड ए साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक
सिडबी ग्रेड ए साक्षात्कार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। सिडबी ग्रेड ए इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2023 17 अप्रैल 2023 को जारी किया गया और यहां दिए गए लिंक से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
| SIDBI Grade A Interview Admit Card PDF |
SIDBI Assistant Manager Grade A Interview Call Letter 2023 कैसे करें डाउनलोड?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करें या सिडबी ग्रेड ए साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए उपर्युक्त लिंक पर क्लिक करें।
- सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जाएं
- होम पेज पर "करियर" ओप्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद “कॉल लेटर फॉर ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए’ इन जनरल स्ट्रीम”लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका SIDBI Grade A Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें उल्लेखित सभी विवरणों को चेक करें और डाउनलोड करें।
- अंत में सिडबी ग्रेड ए इंटरव्यू परीक्षा 2023 के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।
SIDBI Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
सिडबी बैंक भर्ती 2023 के तहत, असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए पद के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation