SSC CHSL Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 02 से 22 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनका एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2023 एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक
SSC CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड लिंक विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से नॉर्थ वेस्ट रीजन के लिए SSC CHSL टियर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023 हाइलाइट
नॉर्थ वेस्ट रीजन के लिए SSC CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
SSC CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 | |
संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
पोस्ट नाम | लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड ए) |
पदों की संख्या | 1600 |
परीक्षा का नाम | कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल, 10+2) |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 | 21 जुलाई 2023 |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा तिथियां 2023 | 2 अगस्त से 22 अगस्त 2023 |
वर्ग | एडमिट कार्ड |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) टियर I, टियर II |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
आधिकारिक साइट | ssc.nic.in |
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा तिथियां 2023
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा सीएचएसएल (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) टियर 1 परीक्षा के तारीखों की आधिकारिक घोषणा पहले ही कर दी है। SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2023 2 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक देश के विभिन्न केद्रों पर आयोजित की जाएगी।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जो SSC CHSL परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकतें हैं
- SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर या क्षेत्रीय पोर्टल sscnwr.org जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- होम पेज पर उबलब्ध, “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपकों क्षेत्रिय संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- “Download/Status of Admit Card for Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination – 2023 (Tier-1)” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर दर्ज दर्ज करें।
- परीक्षा क्षेत्र का चयन करें।
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।
- अंत में, हॉल टिकट का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation