SSC JE Final Marks 2022-2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज, 13 जून, 2023 को जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के स्कोरकार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार जो एसएससी जेई 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेई स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करने की सुविधा 13 जून से 27 जून 2023 शाम 5 बजे तक उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट से अपने एसएससी जेई मार्क्स 2023 देख सकते हैं।
SSC JE 2023 Final Marks link से देखें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से अपने एसएससी जेई अंतिम स्कोरकार्ड 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | SSC Junior Engineer Final Marks 2023 |
SSC JE पेपर 2 परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। पेपर- I और पेपर- II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए पदों/विभागों की वरीयता के आधार पर, कुल 2798 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कैटेगरी-वाइज ब्रेकअप के साथ पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या की जानकारी दी गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एसएससी जेई 2022 अंतिम अंक देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Scorecard 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट्स लॉगइन पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
SSC JE 2022 परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर इंजीनियर्स (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation