SSC JHT Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी जूनियर ट्रांसलेटर 2023 के लिए अधिसूचना और आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैंI उम्मीदवारों को 22 अगस्त 2023 से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI साथ ही आयोग ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2023 (23:00 बजे) निर्धारित की है। एसएससी 16 अक्टूबर 2023 को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के ग्रुप 'बी' पदों पर भर्ती के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।
उम्मीदवार पदों की जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स नीचे पढ़ सकते हैं -
SSC JHT Notification 2023: महत्वपूर्ण विवरण
एसएससी जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती 2023 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2023 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में डिटेल्स चेक कर सकते हैं -
आर्गेनाइजेशन का नाम | एसएससी |
परीक्षा का नाम | एसएससी जेएचटी |
पदों की संख्या | 307 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 अगस्त 2023 (कैलेंडर के अनुसार) |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 22 अगस्त 2023 (कैलेंडर के अनुसार) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 सितम्बर 2023 (कैलेंडर के अनुसार) |
परीक्षा की तिथि | 16 अक्टूबर 2023 (कैलेंडर के अनुसार) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 15 दिन पूर्व |
ऑफिसियल वेबसाइट | ssc.nic.in |
SSC JHT भर्ती 2023 अधिसूचना :
एसएससी जेएचटी 2023 (SSC JHT Notification 2023) परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 22 अगस्त 2023 यानी आज जारी हो गया हैI जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के पद के लिए रिक्तियों की संख्या अधिसूचना जारी होने के साथ ही घोषित की गई हैI एसएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2023 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 12 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I
SSC JHT भर्ती 2023 अधिसूचना
SSC JHT शैक्षिक योग्यता 2023:
उम्मीदवार पदों से सम्बंधित शैक्षिक योग्यता के लिए नीचे डिटेल्स चेक कर सकते हैं -
पद का नाम | योग्यता |
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर , ट्रांसलेटर | अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री; या अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी के साथ अंग्रेजी में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री; या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, हिंदी माध्यम और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में; या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में अंग्रेजी माध्यम और हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के साथ मास्टर डिग्री; या हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री, डिग्री स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या दोनों में से एक परीक्षा का माध्यम और दूसरा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में और मान्यता प्राप्त डिप्लोमा। या हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद में सर्टिफिकेट कोर्स या भारत सरकार के उपक्रम सहित केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय में हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य का दो साल का अनुभव। |
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर | अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री; या अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी के साथ अंग्रेजी में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री; या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, हिंदी माध्यम और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में; या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में अंग्रेजी माध्यम और हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के साथ मास्टर डिग्री; या हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री, हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या दोनों में से एक परीक्षा का माध्यम और दूसरा डिग्री स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में। और हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या भारत सरकार के उपक्रम सहित केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय में हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य में तीन साल का अनुभव। |
SSC JHT आयुसीमा 2023:
इस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य केटेगरी के लिए 18-30 वर्ष है। हालाँकि विभिन्न केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी निर्देशों के अनुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाती हैI उम्मीदवार सभी केटेगरी में दी गई छूट नीचे चेक कर सकते हैं -
केटेगरी | आयुसीमा |
ओबीसी | 3 |
SC/ST | 5 |
PH+ सामान्य | 10 |
PH + OBC | 13 |
PH+SC/ST | 15 |
SSC JHT भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: एसएससी होमपेज पर 'अप्लाई' विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: 'जूनियर अनुवादक परीक्षा' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपको 'परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए लॉगिन करें' पर क्लिक करें.
चरण 5: यदि आप एक नए उम्मीदवार हैं, तो 'अभी पंजीकरण करें' पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जनरेट करने के लिए अगले पेज पर अपने सभी विवरण दर्ज करें, अन्यथा अपने पूर्व-पंजीकृत विवरण के साथ लॉगिन करें।
चरण 6: आवश्यक विवरण के साथ आवेदन करें, और सुनिश्चित करें कि विवरण सही ढंग से दर्ज किया गया है और कोई विसंगति नहीं है।
चरण 7: एक बार आवेदन पत्र भर जाने के बाद, मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके संलग्न करें और आवेदन पत्र में भरे गए विवरण को अच्छी प्रकार चेक करें।
चरण 8: आवेदन पत्र जमा करने से पहले, ऑनलाइन भुगतान गेटवे का उपयोग करके आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। एक बार सबमिट किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।
SSC JHT एग्जाम पैटर्न 2023
उम्मीदवार एसएससी ट्रांसलेटर परीक्षा का पैटर्न नीचे चेक कर सकते हैं -
- परीक्षा में 200 एमसीक्यू पूछें जायेंगे प्होंरत्गेयेक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी ।
- पेपर I (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)सही उत्तर: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
पेपर-1 | |||
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
सामान्य हिंदी | 100 | 100 | 2 घंटे |
सामान्य इंग्लिश | 100 | 100 | |
पेपर-2 | |||
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
ट्रांसलेशन और निबंध | 200 | 200 | 2 घंटे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation