कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी सर्वेयिंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा 2017 का Answer Key जारी कर दिया है. वैसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे SSC के ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए लिंक से Answer Key देख सकते हैं. इस परीक्षा का परिणाम 13 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था.
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 362 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 22 जनवरी 2018 से 29 जनवरी 2018 के बीच देश के विभिन्न केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन किया था. SSC द्वारा इन पदों के लिए कुल 9,95,350 उम्मीदवारों ने आवेदन भरे थे जिसमें से 5,70,189 उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर पेपर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे.
उम्मीदवारों के हित में परीक्षा में पारदर्शिता रखते हुए आयोग ने प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर की अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये हैं. जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का आंसर की 30 मई 2018, शाम 5 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.
सिविल इंजीनियरिंग:
ST | ST | OBC | UR | OH | HH | कुल | |
कट ऑफ | 101.75 | 105 | 110.75 | 117 | 91.5 | 61.75 | – |
उम्मीदवार | 660 | 306 | 1035 | 2342* | 50^ | 40^^ | 4433 |
इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग:
SC | ST | OBC | UR | OH | HH | कुल | |
कट ऑफ | 120 | 114.5 | 133.25 | 136.25 | 113 | 83.5 | – |
उम्मीदवार | 235 | 139 | 413 | 599* | 18^ | 18^^ | 1422 |
उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन पेपर 1 एवं पेपर 2 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा.
पेपर-1 में पास एवं पेपर 2 (सिविल) के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची
पेपर-1 में पास एवं पेपर 2 (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation