Success Story: भारत में जब भी उच्च सेवाओं की बात होती है, तो सिविल सेवाओं का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। UPSC की ओर से हर साल सिविल सेवाओ का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों युवा आवेदन करते हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में गिने जाने वाली इस परीक्षा के लिए युवा दिन-रात तैयारी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी इसमें सफलता सुनिश्चित नहीं होती है। हालांकि, फिर भी इस परीक्षा को लेकर युवाओं में क्रेज कम नहीं हो रहा है, बल्कि प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है। हाल ही में सिविल सेवाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें देशभर से युवाओं ने इसमें सफलता हासिल की है। इसी में शामिल है उत्तरप्रदेश की रहने वाली कृतिका मिश्रा, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में असफलता का मुंह देखा, लेकिन वह दूसरे प्रयास में नहीं रूकी और हिंदी मीडिया से टॉप किया। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उत्तरप्रदेश की रहने वाली कृतिका मिश्रा की कहानी को जानेंगे।
कृतिका मिश्रा का परिचय
कृतिका मिश्रा मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कृतिका के पिता इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक हैं, जबकि माता LIC में कार्यरत हैं।
साल 2020 में शुरू की थी सिविल सेवा की तैयारी
कृतिका शुरू से ही सिविल सेवाओं की ओर आकर्षित थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2020 में उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की और टाइम टेबल बनाकर पढ़ा।
पहले प्रयास में इंटरव्यू में फेल
कृतिका ने साल 2021 में अपना पहला प्रयास किया और अपने पहले प्रयास में ही वह प्रीलिम्स की परीक्षा को पास करते हुए मेंस में पहुंची। यहां मेंस की परीक्षा में उन्होंने अपनी तैयारी और बढ़ा दी थी, जिसकी मदद से उन्होंने मेंस की परीक्षा को पास कर लिया था। वह अपने पहले प्रयास में ही इंटरव्यू तक पहुंच गई थी, लेकिन जब फाइनल लिस्ट जारी हुई, तो वह सफल नहीं हो सकी।
दूसरे प्रयास में हिंदी मीडियम में किया टॉप
कृतिका ने पहले प्रयास में फेल होने के बाद अपनी तैयारी को और बढ़ा दिया था। साल 2021 में उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और साल 2022 में सफलता का लक्ष्य तय किया। उन्होंने हिंदी मीडियम में पढ़ते हुए साल 2022 में दोबारा से प्रयास किया और मेंस तक पहुंची। मेंस में अधिक मेहनत करने के बाद वह इंटरव्यू तक पहुंची। वहीं, जब साल 2022 का परिणाम जारी हुआ, तो उन्होंने इस परीक्षा को 66वीं रैंक के साथ टॉप कर लिया था। इसके साथ ही हिंदी मीडिया में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। कृतिका ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि इस परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत और दृढ़ता ही एकमात्र विकल्प है।
पढ़ेंः Success Story: मां आंगनवाड़ी में वर्कर, बेटे राहुल ने सेल्फ स्टडी से UPSC में हासिल की 508वीं रैंक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation