तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड या टीएन टीआरबी ने वर्ष 2018 हेतु लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए वार्षिक भर्ती कार्यक्रम जारी किया है. कार्यक्रम के तहत कुल 3030 रिक्तियों की घोषणा की गई है. इन भर्तियों हेतु अप्रैल के पहले सप्ताह से विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी. तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड ने परीक्षाओं हेतु अस्थायी कार्यक्रम भी जारी किया है, आशा है कि यह मध्य जुलाई से आरम्भ हो जाएगा.
इस सम्बन्ध में अधिकृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जागरण जोश पर विस्तृत सूचना, पाठ्यक्रम, तैयारी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.
नीचे दी गई सारणी में नोटिफिकेशन (अधिसूचना) परीक्षा और संबंधित भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धी संभावित जानकारी दी गई है.
क्रमांक | पद नाम | पदों की संख्या | नोटिफिकेशन तिथि | परीक्षा तिथि | परिणाम |
1 | एग्रीकल्चर इंस्ट्रक्टर | 25 | 1st वीक ऑफ़ अप्रैल 2018 | 14.07.2018 | अगस्त-2018 |
2 | लेक्चरर इन गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज | 1065 | 1st वीक ऑफ़ मई 2018 | 04.08.2018 | सितम्बर-2018 |
3 | असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ़ गवर्नमेंट आर्ट्स & साइंस कॉलेज एंड कॉलेजऑफ़ एजुकेशन | 1883 | 1st वीक ऑफ़ मई 2018 | 2nd वीक ऑफ़ जून 2018 – सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन | जुलाई-2018 |
4 | असिस्टेंट एलेमेंट्री एजुकेशनल ऑफिसर | 57 | 1st वीक ऑफ़ जून 2018 | 15.09.2018 | अक्टूबर-2018 |
5 | तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट- पेपर I & II | 1st वीक ऑफ़ जुलाई 2018 | 06.10.2018 & 07.10.2018 | नवम्बर-2018 | |
योग | 3030 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation