This is an archived article last updated on Feb 12, 2018. The information may be outdated.

बोर्ड परीक्षा में ज़्यादा मार्क्स लाने के 9 अनमोल उपाय

Last Updated: Feb 12, 2018, 17:17 IST

यहाँ आप जानेंगे कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनको एग्जाम लिखते समय ध्यान में रखना है बेहद ज़रूरीl इसके साथ ही यहाँ आप जानेंगे कुछ ख़ास टिप्स जिनकी मदद से विद्यार्थी सही तरीके से सभी प्रश्नों के उत्तर लिखते हुए परीक्षा समय से समाप्त कर सकेंगेl

Tips for Writing CBSE Board Exam
Tips for Writing CBSE Board Exam

परीक्षा में प्रश्न पत्र मिलने के बाद क्या करना चाहिए, यह समस्या उन सभी छात्रों के लिए बड़ी आम होती है जो किसी भी बोर्ड एग्जाम की परीक्षा देने जा रहे हैं lअधिकतर छात्र प्रश्न पत्र को चिंता और तनाव से पढ़ते हैं जिसके कारण पेपर शुरुआत में ही कठिन लगने लगता है और कहीं न कहीं छात्र अपने मस्तिस्क में एक नकारात्मक बिंदु बना लेते हैं और फिर अंत में क्या होता है यह हम सब जानते हैं

1. अपने मस्तिष्क को बिलकुल शांत रखें, यह सोचें कि सबकुछ ठीक और सामान्य है । यह परीक्षा भी उन परीक्षाओं की तरह है जो आप पहले पास कर चुके हैं।

2. सभी प्रश्नों को एक सरसरी निगाह से चेक करें यदि सवाल अनुचित, गलत या मिसप्रिंट है तो यह जानकारी परीक्षक को दें ताकि समय पर उसका समाधान हो सके और आपका समय उस प्रश्न को हल करने में बर्बाद न हो

3. इसके बाद, आप उत्तर पुस्तिका पर पूछे गए विवरण जैसे रोल नंबर और नाम को लिखना न भूलें । कुछ छात्र तनाव और जल्दबाज़ी के कारण, उत्तर पुस्तिका पर ये विवरण लिखना भूल जाते जिसके कारण उनकी सारी मेहनत बेकार होजाती है   

4. उत्तर लिखने से पहले बोर्ड ने 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया है, छात्र इस 15 मिनट को बहुत ही विवेकता पूर्वक इस्तेमाल करके प्रश्नों को कठिन और सरल की सूचि में बाँट सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि पहले किन प्रश्नों को हल करना है

5. प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 3 घंटे मिलते है, आप प्रत्येक सेक्शन को मार्क्स और प्रश्नों की संख्या के हिसाब से एक उपयुक्त समय आवंटित करें और अपने आपको बाध्य कर लें कि हर सेक्शन को सुनिश्चित समय पर ही ख़त्म करना है  

6. कभी-कभी, जवाब लिखते समय, बहुत सारे टीक सूत्रों या शब्दों को आप भूल जाते हैं जिनका इस्तेमाल आपको दूसरे प्रश्नों में करना होता है इसलिए आप महत्वपूर्ण सूत्रों और समीकरणों को पहले से भी लिख सकते हैं

7. उन सवालों का उत्तर पहले लिखना शुरू करें जिसमें आप 100% कॉंफिडेंट हों| इससे आप शरुआत में ही कापी चेक करने वाले टीचर पर अपना अच्छा प्रभाव बना सकते हैं

8. प्रश्नों के जवाब to the point लिखें जिससे आपका समय भी बचेगा और कापी चेक करने वाले टीचर को भी सही जवाब एक नज़र में ही मिल जाएगा

9. अगर कुछ समय बचता है तो उसमें अपनी उत्तर पुस्तिका दोहराएं, यकीन मानिये आपको गलती ज़रूर मिलेगी जिसको आप सही कर सकेंगे

First Published: Feb 12, 2018, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News