UKSSSC Patwari Admit Card 2026: पटवारी और लेखपाल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, sssc.uk.gov.in से PDF ऐसे करें डाउनलोड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज 8 जून, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। आयोग सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उप-निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट के साथ अलग-अलग पोस्ट के लिए लिखित एग्जाम 14 जून, 2026 को होगा। छात्र एडमिट कार्ड से जुड़ी नोटिफिकेशन और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।
UKSSSC Patwari Lekhpal Admit Card 2026 Out: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी और लेखपाल एडमिशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज 8 जून 2026 को ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
इस बहुप्रतीक्षित एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब बिना समय गंवाए आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा कुल 416 पोस्ट पर भर्ती के लिए लिखित एग्जाम 14 जून 2026 को ही आयोजित किया जा रहा है।
UKSSSC Patwari Exam 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स
UKSSSC पतवारी एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम डेट, पोस्ट का नाम, कुल पोस्ट के साथ एग्जाम टाइमिंग भी शामिल है।
इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| भर्ती संस्था | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| पोस्ट का नाम | पटवारी (Patwari) और लेखपाल (Lekhpal) |
| विज्ञापन संख्या | 70/UKSSSC/2025 |
| कुल पोस्ट | 416 पद |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 08 जून 2026 (लाइव) |
| एग्जाम डेट | 14 जून 2026 |
| एग्जाम टाइम | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (2 घंटे) |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन (OMR Based) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UKSSSC Patwari Admit Card 2026 Download karne ka Link
अलग-अलग पोस्ट के लिए UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके वहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, छात्रों की असानी के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी नोटिफिकेशन - यहां क्लिक करें
UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
UKSSSC Patwari Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। साथ ही, आसानी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
1. UKSSSC 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card for Patwari/Lekhpal Examination-2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, नए लॉगिन पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे:
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) द्वारा
- नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि द्वारा
4. अपनी डिटेल्स फिल करें और स्क्रीन पर दिख रहे 'कैप्चा कोड' को भरें।
5. इसके बाद 'Submit/Login' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका UKSSSC Patwari Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।
यहां भी पढ़े: UKSSSC Fake Letter Alert: 14 जून का एग्जाम पोस्टपोन होने का लेटर निकला फर्जी, आयोग दर्ज कराएगा FIR, देखें असली शेड्यूल
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.