UKSSSC Vacancy 2024 Notification OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 24 सितंबर से 14 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 18 से 21 अक्टूबर 2024 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। अनंतिम लिखित परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 257 पदों को भरना है। UKSSSC भर्ती 2024 से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।
ये पढ़ें: राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024
| UKSSSC Vacancy 2024 Notification PDF |
UKSSSC Vacancy 2024 Details: जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपर निजी सचिव (एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी), वैयक्तिक सहायक (पर्सनल असिस्टेंट), आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर), स्टेनोग्राफर कम डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। आप नीचे दी तालिका में उत्तराखंड भर्ती 2024 के बारे में वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी | 03 पद |
| पर्सनल असिस्टेंट | 236 पद |
| स्टेनोग्राफर /पीए | 11 पद |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | 03 पद |
| पीए /स्टेनोग्राफर | 4 पद |
| कुल | 257 पद |
UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
UKSSSC भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| अधिसूचना जारी करने की तिथि | 17 सितंबर 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 24 सितंबर 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 अक्टूबर 2024 |
| आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि | 18 से 21 अक्टूबर 2024 |
| यूकेएसएसएससी परीक्षा तिथि 2024 | 08 दिसंबर 2024 |
UKSSSC Group C Vacancy 2024 के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लिखित जानकारी को अवश्य पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास/ग्रेजुएट होना चाहिए। स्टेनोग्राफर के पद के लिए स्टेनोग्राफी (हिंदी और अंग्रेजी) में स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना को जरूर देखें।
आयु-सीमा: उत्तराखंड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18- 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।
UKSSSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा, लिखित और प्रतियोगी परीक्षा। इसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को टाइपिंग/स्किल टेस्ट देना होगा। जो सिर्फ क्वालिफाइंग होगा।
चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 25,500-1,51,100/- रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना देगा होगा?
उत्तराखंड राज्य के अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, राज्य के SC, ST, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation