UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upresults.upmsp.edu.in और jagranjosh.com/results पर भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही, छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in) और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाएगी।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में कुल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें लगभग 27.6 लाख छात्र कक्षा हाईस्कूल के और 25.8 लाख छात्र इंटर के थे।
UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 25 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम की तारीख और समय से जुड़ा नोटिस जारी करता है। नोटिस जारी होने के बाद, अगले दिन रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाए। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12 के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
-
छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
UP Board दसवीं और बारहवीं के नतीजे 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
-
अपने मार्क्स चेक करें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 के बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज को सेव करें और रिफ्रेश करें।
