JAC 9th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 17 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 9वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की 9वीं परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना JAC 9th रिजल्ट 2026 और प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC 9th रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) है। अंतिम और प्रमाणित मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से छात्रों को प्रदान की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6 से 7 मार्च 2026 के बीच हुई झारखंड बोर्ड कक्षा 9 की परीक्षा में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट में थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन दोनों के अंक शामिल किए जाएंगे। जेएससी कक्षा 10 में प्रमोट होने के लिए, छात्रों को न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी थ्योरी परीक्षाओं में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
यहां क्लिक करें:-JAC 9th Result 2026 Link (Active)
झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 लिंक
यहां देखें:-झारखंड बोर्ड 9th रिजल्ट 2026
झारखंड बोर्ड 9वीं का परिणाम 2026- लॉगिन डिटेल्स क्या है?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 9वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड 9th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। ये दोनों डिटेल्स स्कूल से मिले एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होते हैं।
JAC 9th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के लिए आसान स्टेप्स नीचे लेख में दिए गए है जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपना स्कोरकार्ड (मार्कशीट) डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले आप जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब आप Results of Class IX Annual Examination - 2026 लिंक पर क्लिक करें
-
आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा। जहां रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें।
