UP Board Result 2026: बड़ा अपडेट, स्कूलों को 25 मार्च तक 12वीं के Internal Assessment Marks अपलोड करने का निर्देश

Last Updated: Mar 20, 2026, 12:45 IST

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तैयारी के लिए स्कूल को निर्देश कि वे कक्षा 12 के आंतरिक मूल्यांकन (internal Assessment) मार्क्स 25 मार्च, 2026 तक अपलोड कर दें। मूल्यांकन की प्रक्रिया 18 मार्च, 2026 को शुरू हो चुकी है। 

UP Board Result 2026 Latest Update
UP Board Result 2026 Latest Update

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों को कक्षा 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) मार्क्स 25 मार्च, 2026 तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जिन्होंने वर्ष 2026 के लिए हाई स्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक मूल्यों, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, वे इसे 25 मार्च, 2026 तक अपलोड कर दें।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं 12वीं के परिणाम जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड ने कॉपी जांचने कि लिए उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। 

UP Board Result 2026: कक्षा 12वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक थी।

UP Board Result 2026: अब तक कुल 21,43,322 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 

बोर्ड ने कहा है कि अंतिम तिथि के बाद स्कूल वेबसाइट पर अंक अपलोड नहीं कर सकेंगे। निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न करने की स्थिति में यदि किसी भी छात्र के परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य/हेडमास्टर और जिले के जिला स्कूल निरीक्षक लापरवाही पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होंगे।

मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च, 2026 को शुरू हुई। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मूल्यांकन के दूसरे दिन, कुल 77,222 परीक्षकों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच की। कुल 21,43,322 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई, जिनमें से 13,26,489 हाई स्कूल की और 8,16,833 इंटरमीडिएट की थीं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 12:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News