UP ITI 1st Merit List 2025 OUT: स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT), उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट सूची 2025 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब SCVT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट स्थिति (Merit Status) चेक कर सकते हैं और पहले राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
यूपी आईटीआई फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 में चयनित सभी अभ्यर्थियों को अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश की पुष्टि के लिए 2 जुलाई 2025 से 8 जुलाई 2025 तक संबंधित आईटीआई संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार समय पर सीट कन्फर्म नहीं करता, तो वह अगले काउंसलिंग राउंड में भाग लेने से वंचित हो सकता है।
इसके साथ ही SCVT यूपी ने काउंसलिंग शेड्यूल, दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया, और सीट आवंटन से जुड़ी पूरी जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और वेबसाइट पर नई अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Bihar ITI Result 2025 Out: बिहार आईटीआई CAT रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें रैंककार्ड
UP ITI Admission List 2025 PDF Download Link
स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT-UP) ने यूपी आईटीआई 2025 की मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट राउंड जारी करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवार जब भी लिस्ट उपलब्ध हो, उसे SCVT की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
UP ITI Government Merit List | |
UP ITI Private Merit List |
SCVT UP ITI Merit List 2025: उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रथम चरण चयन रिजल्ट 2025- हाइलाइट्स
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने सत्र 2025-26 (1 साल) और 2025-27 (2 साल) के ITI कोर्सों में दाखिले के लिए पहले चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। पहले चरण में चयनित उम्मीदवारों को 2 जुलाई 2025 से 8 जुलाई 2025 (छुट्टियों सहित) के बीच संबंधित ITI संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अपने साथ ये दस्तावेज ले जाने होंगे:
-
प्रवेश पत्र (Admission Letter) की प्रति
-
शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
अन्य जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार को दो विकल्प मिलेंगे:
-
FREZE (स्थिर): इसका मतलब है कि उम्मीदवार उसी संस्थान को अंतिम रूप से चुनता है।
-
FLOAT (विकल्पित): इसका मतलब है कि उम्मीदवार किसी और बेहतर संस्थान का इंतजार कर सकता है।
किसी भी विकल्प को चुनने के बाद, उम्मीदवार की स्थिति प्रवेश सूची में अपडेट कर दी जाएगी।
प्रमुख जानकारी | विवरण |
घोषणा की तारीख | 2 जुलाई 2025 |
संचालन निकाय | राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), उत्तर प्रदेश |
जारी सूची | प्रथम राउंड की मेरिट लिस्ट |
प्रवेश प्रक्रिया | ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से |
कहां देखें | SCVT UP आधिकारिक वेबसाइट |
अगला चरण | चयनित अभ्यर्थियों द्वारा सीट की पुष्टि |
आगे की काउंसलिंग | शेष सीटों की उपलब्धता के अनुसार आयोजित होगी |
UP ITI Admission Merit List 2025 Download Kaise Kare?
UP ITI 2025 की पहली मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर "Merit List / Seat Allotment 2025" का सेक्शन देखें।
-
लॉगिन पेज पर जाएँ
चयनित लिंक पर क्लिक करने से एक लॉगिन पेज खुलेगा। -
अपनी जानकारी दर्ज करें: रजिस्ट्रेशन नंबर या बारकोड नंबर, जन्मतिथि (DOB) या मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड
-
'Submit' या 'Print' पर क्लिक करें। आपकी पहली मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी।
-
‘Download PDF’ या ‘Print’ बटन दबाएं। PDF को अपने डिवाइस में सेव या प्रिंट कर लें।
UP ITI Result 2025: काउंसलिंग शेड्यूल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
SCVT UP ने मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। पहले राउंड में चुने गए अभ्यर्थियों को तय तारीख पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जाना होगा। वेरिफिकेशन के बाद सीट कन्फर्मेशन किया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार समय पर सीट कन्फर्म नहीं करता, तो उसकी सीट अगले राउंड की मेरिट लिस्ट के लिए खाली मानी जाएगी।
अगर किसी का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी दस्तावेज़ में गलती हो तो समय रहते सुधार करवाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation