[Revised] UP Lekhpal Final Answer Key 2026 OUT: यूपी लेखपाल परीक्षा की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की upsssc.gov.in जारी, ये PDF लिंक
UP Lekhpal Final Answer Key 2026 OUT: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 की संशोधित फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Lekhpal Final Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 1 जुलाई को लेखपाल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की 2026 जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में प्रश्नों के साथ उनके सही उत्तर भी दिए गए हैं। फाइनल आंसर-की, अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों को चेक करने के बाद जारी की गई है।

UP Lekhpal Final Answer Key 2026 PDF Link
यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक अब इसकी आधिकारिक UPSSSC की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना किसी देरी के अपनी आंसर-की डाउनलोड करें और परीक्षा में दिए गए प्रश्नों के साथ अपने उत्तरों का मिलान कर लें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने इस लेख में आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है।
| UP Lekhpal Final Answer Key 2026 PDF Link |
UPSSSC Lekhpal Mains Answer Key 2026 का ओवरव्यू
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 7994 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। परीक्षा उत्तर कुंजी से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | राजस्व लेखपाल |
| कुल रिक्त पद | 7994 |
| परीक्षा तिथि | 21 मई 2026 |
| अंतिम उत्तर कुंजी | 01 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP Lekhpal Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप upsssc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर Notice Board सेक्शन में विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 की लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में ओपन हो जाएगी।
-
इसमें दिए प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें।
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा कब हुई थी?
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के 7,994 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में केवल PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिला था।
44 जिलों में हुई थी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा
लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में प्रदेश के 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए 3,66,712 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जबकि 3,01,756 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 82.3% उपस्थिति दर्ज की गई।
आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की
आयोग ने 22 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और अभ्यर्थियों से 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अब इस पर कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी अंतिम आंसर-की के आधार पर परिणाम और कट-ऑफ तैयार किए जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.