UP Police Constable Exam 2024 Cancel: योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
UP Police Constable Exam 2024 Cancel: यूपी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी हैI ये परीक्षा 6 माह बाद आयोजित होगीI सरकार ने कहा है कि परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता हैI परीक्षा कैंसिल से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ेंI
UP Police Constable Exam 2024 Cancel: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस परीक्षा अभ्यर्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया हैI सरकार एन 17 और 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया हैI अब ये परीक्षा पुन: 6 माह के भीतर आयोजित की जायेगीI ये भर्ती परीक्षा न केवल राज्य बल्कि देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा थी जिसमें लगभग 68 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया थाI परीक्षा रद्द की जानकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से दी गई हैI
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि, "आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।"
#UPCM @myogiadityanath ने @Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 24, 2024
से बड़ी भर्ती परीक्षा थी जिसमें लगभग 68 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया थाI परीक्षा रद्द की जानकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से दी गई हैI

UP Police Constable Exam 2024 Cancel
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द हो गई है ये परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थीI अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक की बात कही थी जिसके लिए कई दिन से अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर रहे थे और पेपर रद्द की मांग कर रहे थेI इस भर्ती परीक्षा के जरिये लगभग 60 हजार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी थीI उम्मीदवार लगातार कह रहे थे कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है और ये सोशल प्लेटफार्म पर पहले से वायरल हो गया थाI यूपी पुलिस से इस सन्दर्भ में एक नोटिस भी जारी किया हैI

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अब अगले 6 माह के भीतर पुन आयोजित की जायेगीI साथ ही यूपी शासन ने पुन : परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैंI
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले सैकड़ों उम्मीदवार शुक्रवार को लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र हुए और दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। भर्ती परीक्षा 17-18 फरवरी को आयोजित की गई थी और सोशल मीडिया पर पेपर लीक के आरोपों से घिर गई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर 50 हजार से दो लाख रुपये के बीच में उपलब्ध था। उन्होंने दावा किया कि कई अभ्यर्थियों के पास परीक्षा शुरू होने से 8-12 घंटे पहले था।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com