[घोषित] UP Police Motor Transport Result 2026: यूपी पुलिस मोटर परिवहन परिणाम uppbpb.gov.in जारी, स्कोकार्ड डाउनलोड करें
UP Police Motor Transport Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस मोटर परिवहन परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। हेड कांस्टेबल तकनीकी दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Motor Transport Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आयोजित व्यावहारिक तकनीकी दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। विभाग में रिक्त 176 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। नोटिस के अनुसार, पहले चरण की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 3,950 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 2,781 उम्मीदवारों ने 35 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए और अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त की।
चयनित उम्मीदवारों को व्यावहारिक तकनीकी दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जो 28 अप्रैल से 11 मई, 2026 के बीच लखनऊ और सीतापुर जिलों के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UP Police Motor Transport Result 2026: रिजल्ट जारी
यह अधिसूचना बोर्ड द्वारा 26 मई, 2026 को लखनऊ से जारी की गई थी। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत संचालित की जा रही है। व्यावहारिक परीक्षा के पहले चरण में 2,542 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। परीक्षा में 25 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
UP Police Motor Transport Result 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक
"प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण" में कुल 2542 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर दिये गये लिंक पर अपना P.N.O नंबर व जन्म तिथि डालकर अगले चरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल मोटर परिवहन परिणाम 2026 |
UP Police Motor Transport Result 2026 ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?
यूपी पुलिस मोटर परिवहन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP Police Motor Transport Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण पर जाएं।
स्टेप 4 अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.