UP Super TET Syllabus 2026: नया शिक्षक पात्रता परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न PDF डाउनलोड करें
UP Super TET Syllabus 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नया अपडेटेड सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक का नया परीक्षा पैटर्न और सिलेबस आगे लेख में देख सकते हैं।
UP Super TET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए पूरा सिलेबस जारी कर दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर शिक्षण और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर देना होगा। इस सुपर टेट के जरिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए आयोजित की जाती है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। जिन्होंने सीटीईटी/यूपीटीईटी पास किया होना चाहिए। योग्य उम्मीदवार दोनों प्रश्नों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिलेबस को समग्र रूप से पढ़कर तैयारी शुरू करनी चाहिए और फिर उसके आधार पर एक अध्ययन योजना बनानी चाहिए। इस लेख में हमने नया अपडेटेड सिलेबस, परीक्षा पैटर्न सहित कुल अंक, समय और विषयों की पूरी जानकारी दी गई है।
यूजी टीईटी सिलेबस 2026
यूपी सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार शैक्षणिक ज्ञान, शिक्षण कौशल और समग्र योग्यता मूल्यांकन करने के लिए उम्मीदवार सुपर टीईटी सिलेबस 2026 विषयवार इस लेख में देख सकते हैं। इस सिलेबस में भाषा, गणित और सामाजिक अध्ययन जैसे मुख्य विषयों के साथ - साथ शिक्षण योग्यता, बाल मनोविज्ञान, तर्कशक्ति, सूचना प्रौद्योगिकी, जीवन कौशल समसामयिक विषय शामिल हैं। कक्षा 12 के शैक्षणिक मानकों और डी.एल.एड स्तर की शिक्षण पद्धति के अनुरूप तैयार किया गया है।
| प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल सवाल | प्रति पेपर 150 रुपये |
| कुल मार्क्स | प्रत्येक प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा |
| अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
यूपी सुपर टीईटी सिलेबस 2026
यूपी सुपर टीईटी के सिलेबस को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें एकेडमिक और प्रोफेशन स्किल्स शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल में सुपर टीईटी सिलेबस विषय और विषयवार देख सकते हैं
| विषय | विषय-वार |
| भाषाएं (हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी) | व्याकरण, अनदेखे गद्य और काव्य अंश, वाक्यांश, वाक्य निर्माण, शब्दावली, बोध कौशल |
| विज्ञान | दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, सजीव जगत, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ और पदार्थ की अवस्थाएं |
| अंक शास्त्र | संख्यात्मक क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न, ब्याज, लाभ और हानि, प्रतिशत, विभाज्यता, गुणनखंड, एकात्मक विधि, बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, समीकरण, ज्यामिति, सांख्यिकी |
| पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन | पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर, जीव-जंतु, प्राकृतिक संसाधन, अक्षांश और देशांतर, सौर मंडल, भारतीय भूगोल, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधारक, भारतीय संविधान, शासन प्रणाली, यातायात और सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनौतियाँ, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन |
| शिक्षण कौशल | शिक्षण विधियां और कौशल, शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत, भारतीय समाज और प्राथमिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा में हाल की पहलें, शैक्षिक मूल्यांकन और मापन, प्रारंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन |
| बाल मनोविज्ञान | व्यक्तिगत भिन्नताएं, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकताओं की पहचान, सीखने के वातावरण का निर्माण, सीखने के सिद्धांत और कक्षा में उनका अनुप्रयोग, विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए प्रावधान |
| सामान्य ज्ञान / समसामयिक मामले | समकालीन अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय घटनाएँ, महत्वपूर्ण स्थान, व्यक्तित्व, पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार, खेल, भारतीय संस्कृति और कला |
| तार्किक तर्क | सादृश्य, अभिकथन और तर्क, द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, घड़ियाँ और कैलेंडर, कोडिंग-डिकोडिंग, असमानताएँ, आलोचनात्मक तर्क, संख्या श्रृंखलाएं, पहेलियाँ, प्रतीक और संकेतन, वेन आरेख, पासा, डेटा व्याख्या, दिशा बोध, समूहीकरण और चयन, निष्कर्ष, अक्षर श्रृंखलाएं |
| सूचान प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, डिजिटल लर्निंग टूल्स, शैक्षिक ऐप्स, शिक्षण में आईसीटी का उपयोग, स्कूल प्रबंधन प्रणाली, ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज (ओईआर) का उपयोग। |
| जीवन कौशल / प्रबंधन और दृष्टिकोण | पेशेवर आचरण और नैतिकता, प्रेरणा, शिक्षक की भूमिका (सुविधादाता, मार्गदर्शक, नेता, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, कक्षा अनुशासन, पुरस्कार और दंड का प्रभावी उपयोग |
Check: BPSC Auditor Vacancy 2026
UP TET Syllabus PDF Download 2026: सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी सुपर टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं
| सुपर टेट पाठ्यक्रम 2026 |
UP Super TET Syllabus 2026: सुपर टीईटी परीक्षा 2026
उत्तर प्रदेश सुपर टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के लिए उम्मीदवारों को विषयगत जानकारी, समसामयिक मुद्दों की समझ तथा जागरूकता आदि का ज्ञान होना आवश्यक है। इस परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ट प्रकार बहुविकल्पी (MCQ) पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न में एक अंक होता है और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| भाषा (हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी) | 40 | 40 |
| अंकशास्त्र | 20 | 20 |
| विज्ञान | 10 | 10 |
| पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन | 10 | 10 |
| शिक्षण योग्यता | 10 | 10 |
| बाल मनोविज्ञान | 10 | 10 |
| सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले | 30 | 30 |
| तार्किक | 05 | 05 |
| सूचना प्रौद्योगिकी | 05 | 05 |
| जीवन कौशल, प्रबंधन और दृष्टिकोण | 10 | 10 |
| कुल | 150 | 150 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.