BPSC Auditor Vacancy 2026: अंकेक्षक के 102 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें

Last Updated: Jan 30, 2026, 13:26 IST

Bihar BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार बीपीएससी की ओर से अंकेक्षक (Auditor) के कुल 102 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह आवेदन पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षक सेवा) नियमित नियुक्ति के लिए पद भरे जाने हैं। 

BPSC Auditor Vacancy 2026
BPSC Auditor Vacancy 2026

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से पंचायती राज्य, बिहार के अंतर्गत भर्ती निकाली गई है। वाणिज्यिक,अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती अभियान के तहत कुल 28+74 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

BPSC Auditor Vacancy 2026: नोटिफिकेशन 

विज्ञापन संख्या 09/2026 पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के 28+74 रिक्त पदों के लिए जारी किए गए नोटिस को उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं। 

BPSC Bihar Auditor Vacancy

BPSC Auditor Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए निकाली गई वैकेंसी के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 

पद का नाम 

अंकेक्षक (Auditor)

विज्ञापन संख्या 

विज्ञापन संख्या 09/2026 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 

5 से 26 फरवरी, 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in

BPSC Auditor Vacancy 2026: पात्रता मानदंड 

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि तक अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वाणिज्यित,अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा - 21 से 37 वर्ष। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष की छूट और पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष की छूट।

ये भी देखें -

BPSC Auditor Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और मांगी गई डिटेल्स भरें। 

  4. अब BPSC Auditor Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  5. आवेदन पत्र में अपनी पर्सनल और अन्य डिटेल दर्ज करें। 

  6. नोटिफिकेशन पीडीएफ के अनुसार डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  8. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check: RSSB Lab Assistant Vacancy 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 30, 2026, 13:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News