RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: लैब सहायक के 804 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका

Last Updated: Feb 3, 2026, 14:20 IST

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान में 12वीं साइंस पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। आरएसएसबी ने 804 लैब असिस्टेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए विवरणों के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 Apply Online
RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 Apply Online

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब सहायकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 804 पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 जनवरी को जारी किया गया था। यह भर्ती राजस्थान में सुरक्षित और स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे विज्ञान के छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं (Science Stream) से पास की है और राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। 

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2026 से शुरू की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ

विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लैब असिस्टेंट के कुल 804 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अधिसूचना में आवेदकों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा रही है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

RSSB लैब सहायक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

यहां क्लिक करें

RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2026 से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की तिथि, आयु सीमा सहित महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

लैब सहायक

विज्ञापन संख्या 

05/2026

पदों की संख्या 

804

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

27 जनवरी से 25 फरवरी, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

12वीं (Science Stream)

आयु सीमा 

18 से 40 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rssb.rajasthan.gov.in/

Check: BSNL Recruitment 2026

Rajasthan RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों को याद रखने के लिए नीचे दिए गए विवरणों को देख सकते हैं।

विवरण 

महत्वपूर्ण तिथियां 

अधिसूचना जारी होने की तिथि 

24 जनवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू 

27 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि 

25 फरवरी, 2026 रात (11.59) बजें 

Rajasthan RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 उम्मीदवार एसएसओ आईडी से लॉगिन कर OTR ऑप्शन पर जाकर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान सभी वर्ग के लिए अलग - अलग तय किया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं

वर्ग का नाम 

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी  

600 रुपये

ओबीसी एनसीएल 

400 रुपये 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 

400 रुपये

RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: पात्रता मानदंड 

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए शैक्षणिक योग्यता पूरी करना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं साइंस और भूगोल विषय में होना चाहिए। 12वीं के साथ - साथ कंप्यूटर से संबंधित विषय से कोई एक सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी गई है। 

RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

राजस्थान लैब असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2026 से शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लेने चाहिए। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर जाएं।

  3. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल भरें।

  4. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डिटेल सबमिट करें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 27, 2026, 13:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News