UPPSC APO Admit Card 2026 Link [OUT]: यूपी एपीओ एडमिट कार्ड जारी, uppsc.up.nic.in से डाउनलोड करें प्रीलिम्स हॉल टिकट PDF

Last Updated: Mar 13, 2026, 11:04 IST

UPPSC APO Admit Card 2026 Download Link: यूपी एपीओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो 22 मार्च को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPSC APO Admit Card 2026 Download Link
UPPSC APO Admit Card 2026 Download Link

UPPSC APO Admit Card 2026 OUT: Uttar Pradesh Public Service Commission ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को OTR नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक मूल पहचान पत्र और उसकी फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

UPPSC APO Exam 2026: कब होगी यूपी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा?

UPPSC APO प्रीलिम्स परीक्षा 22 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, वे ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 पदों को भरा जाएगा।

UPPSC APO एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

यूपी सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

परीक्षा का नाम

यूपी एपीओ परीक्षा 2026

पद का नाम

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO)

विज्ञापन संख्या

A-8/E-1/2025

कुल रिक्त पद 

182

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

12 मार्च 2026

यूपी एपीओ प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

22 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC APO Prelims Admit Card 2026 Download Link

UP APO एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए हमने डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।

UP APO Admit Card 2026 (Link Active)-यहां क्लिक करें

UP Police APO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Candidate’s Help Desk Section” में जाकर “Download Admit Card” पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।

  4. यहां “Click here to Download UP APO Admit Card 2026” (Advertisement No. A-8/E-1/2025) लिंक पर क्लिक करें।

  5. अब अपना OTR Number, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

  6. इसके बाद “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें।

  7. आपका UP APO Prelims Admit Card 2026 स्क्रीन पर PDF में दिखाई देगा।

  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2–3 प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 11:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News