UPPSC Dental Surgeon Recruitment Notification 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने डेंटल सर्जन, साइंटिस्ट ऑफिसर, माइंस ऑफिसर, डेंटिस्ट, लेक्चरर, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथिक रेजिडेंशियल ऑफिसर, अरबी लेक्चरर, रीडर कुल्लियत, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और रीडर अमराज-ए-जिल्द वा ताजीनियत सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2023 है।
UPPSC 2023 Dental Surgeon Vacancy की हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग डेंटल सर्जन 2023 भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | यूपी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग |
पोस्ट नाम | डेंटल सर्जन सहित अन्य पद |
रिक्त पद | 395 पद |
आवेदन करने की तिथि | 14 जून, 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 14, जुलाई,2023 |
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2023 |
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट | Uppsc.up.nic.in |
UPPSC Dental Surgeon Vacancy 2023: यूपी में डॉक्टर सर्जन वैकेंसी की संख्या
उम्मीदवार जो यूपी डेंटल सर्जन वैकेंसी 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दी गई तालिका में पोस्ट-वार वैकेंसी की की जानकारी देख सकते हैं। UPPSC डेंटल सर्जन वैकेंसी 2023 अधिसूचना के माध्यम से कुल 395 रिक्त पद भरे जाएंगे।
पद का नाम | वैकेंसी की संख्या |
वैज्ञानिक अधिकारी | 41 |
खनन अधिकारी | 1 |
डेंटिस्ट | 174 |
लेक्चरर | 127 |
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी | 23 |
अरबी लेक्चरर | 1 |
रीडर कुल्लियत | 1 |
रीडर अमराज-ए-जिल्द व ताजीनियत | 1 |
यूनानी चिकित्सा अधिकारी | 26 |
कुल | 395 |
UPPSC Recruitment 2023 Notification PDF डाउनलोड करें
यूपीपीएससी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह अधिसूचना इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्त वैकेंसी, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
UPPSC भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड
यूपीपीएससी भर्ती 2023 के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड हैं जो उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के योग्य बनाती हैं। इन मानदंडों में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी शामिल हैं।
UPPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
पद | शैक्षणिक योग्यता |
जीव विज्ञान | एम.एससी./एम.टेक (जूलॉजी / बॉटनी / फोरेंसिक साइंस में) |
कंप्यूटर फोरेंसिक अनुभाग/डोमेन | कंप्यूटर साइंस में बीटेक/ आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में एमएससी कंप्यूटर साइंस में एमसीए |
भौतिकी सेक्शन / डोमेन | रसायन विज्ञान / फोरेंसिक विज्ञान में एमएससी/एमटेक |
रसायन विज्ञान सेक्शन / डोमेन | रसायन विज्ञान / फोरेंसिक विज्ञान में एमएससी./एम.टेक |
बिहेवियरल साइंस सेक्शन/ डोमेन | मनोविज्ञान / फोरेंसिक मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर या मनोचिकित्सा में एमडी के साथ प्रासंगिक विषयों में कम से कम तीन साल का विश्लेषणात्मक या अनुसंधान अनुभव |
खनन अधिकारी | माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या प्रासंगिक अनुभव के साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा |
डेंटिस्ट | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री |
आयुर्वेद लेक्चरर | पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता के साथ आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री |
रिडर अमराज-ए-जिल्द व ताजीनियत | यूनानी में पांच साल की डिग्री के साथ सात साल का टीचिंग एक्सपीरियंस |
अरबी लेक्चरर | तीन साल के टीचिंग एक्सपीरियंस के साथ अरबी में प्रथम श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री |
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी | पंजीकरण के साथ होम्योपैथी में मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा |
UPPSC Recruitment 2023 का ऑनलाइन आवेदन लिंक
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। यह लिंक उन्हें आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर पर ले जाएगा, जहां वे अपने आवेदन को आसानी से जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए क्लिक करें |
UPPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा
सरकारी नियमों के अनुसार UPPSC डेंटल सर्जन 2023 के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी गई है। डेंटल सर्जन सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UP Health & Medical Department Dental Surgeon Vacancy 2023 की चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2023 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एक प्रतियोगी लिखित परीक्षा शामिल है, लेकिन यूपी स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग द्वारा कुछ अधिसूचनाओं में केवल इंटरव्यू हो सकता है।
पद | चयन प्रक्रिया |
दंत चिकित्सक और अन्य पद के लिए | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, और दस्तावेज सत्यापन। |
UPPSC डेंटल सर्जन 2023 पद के लिए वेतन
यूपी डेंटल सर्जन 2023 भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 68900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया है।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2023 पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
Also Check: CUET 2023 Admit Card
Comments
All Comments (0)
Join the conversation