UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, uppsc.up.nic.in पर ऐसे करें चेक
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालाांकि इससे पहले आंसर-की जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का माध्यम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) के लिए यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 31 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में की गई थी। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1253 रिक्त पदों को भरा जाना है। हालाांकि इससे पहले दिनांक 03 जून 2026 को आंसर-की जारी की गई थी। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 - हाइलाइट्स
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| विभाग का नाम | गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) |
| परीक्षा का नाम | यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा |
| पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1253 |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 03 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC)में सलेक्शन होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाती है। इन हैंड सैलरी 57,700 से 1,82,400 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और चिकित्सा भत्ता भी दिया जाता है। आप यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
UPPSC GDC Assistant Professor Selection Process
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होने के लिए कुल चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है। इसमें पार्ट-1 जनरल स्टडी और पार्ट-2 कोर सब्जेक्ट होता है। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। दस्तावेजों के सत्यापन में सभी जरूरी एजुकेशनल और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स देखे जाते हैं। तीसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू होता है। चौथे व अंतिम चरण में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। सलेक्शन सभी चरणों के आधार पर किया जाता है।
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
परीक्षा आयोजित करने वाली भर्ती प्राधिकरण का नाम
-
परीक्षा का नाम
-
चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर
-
उम्मीदवारों का नाम
-
पिता का नाम
-
माता का नाम
-
उम्मीदवारों की श्रेणी कट ऑफ मार्क्स
-
कुल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार
-
चयन के अगले चरण के लिए निर्देश
UPPSC GDC Assistant Professor Cut Off लिस्ट कब जारी की जाएगी?
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट की PDF के साथ श्रेणी-वार और पद-वार के अनुसार कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। यह कट-ऑफ रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवारों की श्रेणी आदि कई जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.