परचून वाले के बेटे ने रचा इतिहास! UPSC में 340 रैंक लाकर Kartik Singhal ने किया कमाल

Last Updated: Mar 11, 2026, 16:07 IST

UPSC CSE 2025 Kartik Singhal : UPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्ष का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 उम्मीदवारो का सलेक्शन किया गया। राजस्थान के रहने वाले कार्तिक सिंघल सिविल सेवा की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 340 हासिल कर इतिहास रच दिया। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के बावजूद कार्तिक ने तैसीफ ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया। आज देश उनके इस हौंसले को सलाम कर रहा है।

UPSC CSE 2025 Kartik Singhal
UPSC CSE 2025 Kartik Singhal

UPSC CSE 2025 Kartik Singhal: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। राजस्थान में जन्में कार्तिक ने कड़ी मेहनत, लगन और जीत के जज्बे के दम पर सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 340 हासिल की और जीत का परचम लहराया। कार्तिक की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे। 

कौन है कार्तिक सिंघल

कार्तिक सिंघल का जन्म राजस्थान के नारायणपुर कस्बे में हुआ। कार्तिक ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-340 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता रमेश चंद सिंघल एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। घर की आर्थिक हालात भी ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिनउन्हें अपने माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिला। पिता की कुर्बानियों का सम्मान कर तौसीफ ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 340 रैंक हासिल की। आज उनके पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। पूरा देश कार्तिक को सलाम कर रहा है।

कार्तिक सिंघल Education Qualification 

कार्तिक सिंघल पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई नारायणपुर में ही की। ग्रेजुएशन के लिए कार्तिक ने जयपुर का महाराजा कॉलेज चुना। बीएससी में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद से ही वे सिविल सर्विसेस की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। कार्तिक रोजाना 10 घंटे पढ़ते थे। दिल्ली में रहकर तैयारी की। साल 2022 में पहली बार उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी। पर वह सफल नहीं हो सकें। तीन बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। पर उन्होंने हार नहीं मानी आखिर चौथी बार सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में 340 हासिल कर कीर्तिमान रचा। 

कार्तिक ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे की? 

कार्तिक सिंघल के UPSC CSE 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। UPSC की मुख्य परीक्षा में कार्तिक का वैकल्पिक (ऑप्शनल) विषय मैथेमैटिक्स रहा। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए कार्तिक रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 11, 2026, 16:07 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News