दो बेटियों की मां बनीं IAS, UPSC में 1000वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Last Updated: Mar 23, 2026, 19:33 IST

कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों। केरल की रहने वाली निसा उन्नीराजन की कहानी भी यही कहती है। निसा दो बेटियों की मां है, जिन्होंने बेटियों की परवरिश करते हुए UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 को क्रैक कर लिया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 1000 है। देश उनके हौंसले को सलाम कर रहा है। 

Nisa Unnirajan IAS Story
Nisa Unnirajan IAS Story

UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति का आवश्यकता होती है। केरल में जन्मी निसा उन्नीराजन ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। उनकी दो बेटिया है। सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, घर संभालना और फिर रात को UPSC की पढ़ाई करना। उनका यह शेड्यूल देखकर कोई भी दंग रह जाता था। निसा की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताएंगे। 

निसा उन्नीराजन का जन्म केरल में हुआ। निसा ने UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1000 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह शादीशुदा है। उनके पति का नाम अरुण है, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। निसा की दो बेटियां है। एक बेटी 11 साल की है, जिनका नाम नंदना है। दूसरी बेटी 07 साल की है, जिनका नाम थानवी है। निसा को सुनने में दिक्कत है। 35 साल की उम्र में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया। हालांकि, उनके लिए यह आसान नहीं था। मुश्किल था पर मुश्किल शब्द तो ही नहीं उनकी डिक्शनरी में। वो दिन में नौकरी और घर का काम करती थीं। इसके बाद रात में वो पढ़ाई करती थी। उनकी दिनचर्या बहुत कठिन थी। अपने सातवें प्रयास में वह सफल हो गई। UPSC में निसा ने 1000 रैंक के साथ कीर्तिमान रचने का काम किया और साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

निसा उन्नीराजन के UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1000 हासिल करने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और अपनी गलतियों से सीखते रहने की ललक है। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए निसा रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थे और आज रिजल्ट आपके सामने हैं।

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी की बिटिया ने बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान, पिता बेचते हैं दूध

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 23, 2026, 19:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News