UPSC CDS II 2022 Marks Link: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के लिए मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस II 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने मार्क्स upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी सीडीएस II 2022 मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के लिए 9 सितंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की। आयोग ने 4 जुलाई, 2023 को यूपीएससी सीडीएस II अंतिम परिणाम 2022 की घोषणा की थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें |
रिकमेंडिड उम्मीदवारों के यूपीएससी सीडीएस II 2022 मार्क्स कैसे चेक करें?
- पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, दिख रहे मार्क्स लिंक “Marks of Recommended Candidates: Combined Defense Services Examination (II), 2022” पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल ओपन होगी ।
- यूपीएससी सीडीएस 2 मार्क्स 2022 चेक करें ।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
यूपीएससी सीडीएस II 2022 कट -ऑफ
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के नतीजों के आधार पर, कुल 302 उम्मीदवार पास हुए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार भी शामिल थे।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation