UPSC CSE 2025 Tawseef Ahmad Ganie : पुलवामा के पहले IAS बनें तौसीफ अहमद गनी, सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 254वीं रैंक

Last Updated: Mar 10, 2026, 12:20 IST

UPSC CSE 2025 Tawseef Ahmad Ganie : UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। पुलवामा के रहने वाले डॉ. तौसीफ अहमद गनी ने ऑल इंडिया रैंक-254 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। पिता ने बेटे को IAS बनाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। तैसीफ ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया।    

UPSC CSE 2025 Tawseef Ahmad Ganie
UPSC CSE 2025 Tawseef Ahmad Ganie

UPSC Topper 2025 AIR 254 Tawseef Ahmad Ganie: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में तैसीफ अहमद गनी ने ऑल इंडिया रैंक-254 हासिल कर इतिहास रच दिया। कश्मीर के पुलवामा में जन्मे तौसीफ ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह अपने जिले के पहले IAS अधिकारी बनेंगे। तौसीफ की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।  

कौन है तैसीफ अहमद गनी?

तैसीफ अहमद गनी का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पुछल गांव में हुआ। तौसीफ ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-254 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं, जिनके पास हमेशा संसाधनों का अभाव रहा। उनके पति का नाम मोहम्मद इसाक है, जो मजदूूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मोहम्मद इसाक ने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। पिता की कुर्बानियों का सम्मान कर तौसीफ ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर परिवार के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया। 

तौसीफ अहमद गनी की Education Qualification

तौसीफ अहमद गनी हमेशा पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वेटेनरी साइंस में डिग्री हासिल की। तौसीफ वर्तमान में पुंछ में पशु चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। इस दौरान वह सिविल सेवा की तैयारी करते रहें। आज इसके चलते वह ऑल इंडिया रैंक में नंबर 254 का स्थान हासिल करने में कामयाब हुए। 

तौसीफ अहमद गनी ने UPSC की तैयारी कैसे की?

तौसीफ अहमद के UPSC CSE 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए तौसीफ रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।

ये भी पढ़ें: MP ITI TO Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 10, 2026, 12:20 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News