This is an archived article last updated on Dec 15, 2021. The information may be outdated.

यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम 2021 जारी हुआ @upsc.gov.in, रिजल्ट पीडीएफ यहां करें डाउनलोड

Last Updated: Dec 15, 2021, 22:42 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा-2 2021 का परिणाम जारी कर दिया है.

UPSC NDA 2 Result 2021
UPSC NDA 2 Result 2021

यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम 2021 डाउनलोड: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा-2 2021 का परिणाम जारी कर दिया है. वे सभी उम्मीदवार जो 14 नवंबर 2021 को यूपीएससी एनडीए परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे उपलब्ध यूपीएससी एनडीए परिणाम पीडीएफ में अगले राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच कर सकते हैं.
एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के लिए 02 जुलाई 2022 से शुरू हो रहे 148वें कोर्स  और 110वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए भर्ती की जा रही है.

UPSC NDA 2 Result Download Link 2021

यूपीएससी एनडीए 2 एसएसबी इंटरव्यू
यदि आपका रोल नंबर पीडीएफ में उपलब्ध है तो आपको सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित किये जाने वाले साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा. ऐसे उम्मीदवारों को लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है. सफल उम्मीदवारों को तब एसएसबी साक्षात्कार के चयन केंद्र और तिथियां आवंटित की जाएंगी, जिन्हें पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा. 

यूपीएससी एनडीए 2 मार्कशीट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह (15) दिनों के भीतर यूपीएससी एनडीए 2 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यूपीएससी एनडीए परिणाम 2021 कैसे डाउनलोड करें?
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं.
2. व्हाट्स न्यू सेक्शन में आपको 'लिखित परिणाम (नाम के साथ) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2021’ लिंक पर क्लिक करना होगा: 
3. यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें.
4. चयनित उम्मीदवार रोल नंबर की जाँच करें.

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Dec 15, 2021, 21:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News