बिहार की बेटी ने 2 बार UPSC क्रैक कर रचा इतिहास, IAS बन मेहनत और लगन से कायम की मिसाल

Last Updated: Feb 19, 2026, 12:47 IST

Sanskriti Trivedy IAS Story
Sanskriti Trivedy IAS Story

Sanskriti Trivedy IAS Story: कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लेकिन अगर कोशिश सही दिशा में न हो, तो वह कोशिश बेकार हो जाती है। बिहार की रहने वाली संस्कृति ने अपनी कोशिश को सही दिशा देते हुए UPSC का एग्जाम क्रैक कर इतिहास रच दिया है। उनकी रैंक 17 आई है।  


यूपीएससी का एग्जाम काफी कठिन माना जाता है। इस एग्जाम को पास करने के तीन चरण होते हैं, जिसमें पहला प्री, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू शामिल है। इसके बाद वह आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बनते हैं। बिहार में जन्मीं संस्कृति त्रिवेदी ने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर इतिहास रचते हुए 17 रैंक हासिल की है।   

संस्कृति त्रिवेदी बचपन से बनना चाहती थी IAS 

संस्कृति त्रिवेदी का जन्म बिहार के बिहार का जमुई जिले में हुआ। वह बचपन से ही IAS बनने का सपना देखती थी, जो साल 2024 में पूरा हुआ। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा को क्रैक किया है। बेटी के IAS बनने से घर में काफी खुशी का माहौल है। 

IAS संस्कृति त्रिवेदी ने गार्गी कॉलेज से किया ग्रेजुएशन 

अगर हम संस्कृति की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई जमुई के जवाहर विद्या मंदिर से पूरी की। 10वीं में संस्कृति ने 10 और 12वीं में 9.4 CGPA प्राप्त किया। इसके बाद वह दिल्ली आ गई और वहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गार्गी कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। 

संस्कृति का 2022 में IDAS में हुआ सलेक्शन 

ग्रेजुएशन के बाद संस्कृति ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद लिए सेल्फ स्टडी की। साल 2022 में संस्कृति ने पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया, जिसमें उनकी रैंक 352 आई थी। इसके चलते उनका सलेक्शन इंडियन डिफेंस एकाउंट्स सर्विस (IDAS) में हो गया। 

2024 में संस्कृति बनी IAS 

IDAS में सलेक्शन होने के बावजूद संस्कृति का मन नहीं माना क्योंकि बचपन का सपना भी पूरा करना था। 2024 में उन्होंने फिर से यूपीएससी का एग्जाम दिया। इस बार उनकी रैंक 17 आई और वह IAS बन गई। आज देश को उन पर काफी गर्व है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 19, 2026, 12:47 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News