UPSSSC Exam Calendar 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में जून से सितंबर तक होंगी कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल PDF
UPSSSC Exam Calendar 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली वन रक्षक, आबकारी सिपाही सहित कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Exam Calendar 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के उन लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में जून से सितंबर 2026 के बीच विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं, शारीरिक दक्षता परीक्षाओं (PET) और इंटरव्यू की संभावित तिथियां शामिल की गई हैं।
इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में काफी मदद मिलेगी। लंबे समय से अभ्यर्थी अलग-अलग भर्तियों के अगले चरणों की तारीखों का इंतजार कर रहे थे, आयोग ने अब इसे अपनी आधिकारिक पोर्टल पर एक कैलेंडर के रूप में जारी करके स्पष्ट कर दिया है।
जून से सितंबर 2026 के बीच होंगी प्रमुख परीक्षाएं
UPSSSC द्वारा जारी नए UPSSSC परीक्षा कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण भर्तियों की परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से निम्न पद शामिल हैं:
-
लेखपाल और कनिष्ठ सहायक भर्ती
-
फार्मासिस्ट और बीसीजी तकनीशियन
-
वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक
-
प्रवर्तन कांस्टेबल
-
जूनियर इंजीनियर (JE) और वैज्ञानिक सहायक
-
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी
-
आबकारी सिपाही सहित अन्य संबद्ध पद
जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट को मई/जून के बीच आयोजित किए जाने का प्लान है।
29 जून 2026 को हो सकती है बड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत आने वाले जूनियर इंजीनियर, वैज्ञानिक सहायक और लेखाकार जैसे पदों की परीक्षा की संभावित तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों की परीक्षाएं भी इसी अवधि में कराई जाएंगी।
कौन-कौन सी भर्तियां शामिल हैं?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर 2026 में राज्य की कई प्रमुख और चर्चित भर्तियों को शामिल किया गया है। इस कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाएं, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू जैसी चयन प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। UPSSSC परीक्षा कैलेंडर में उत्तर प्रदेश की कई बड़ी भर्तियों को जगह दी गई है, जिनमें मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं:
-
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
-
जूनियर असिस्टेंट
-
स्टेनोग्राफर
-
वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक
-
प्रवर्तन कांस्टेबल
-
लेखपाल
-
जूनियर इंजीनियर (JE)
-
फार्मासिस्ट
-
बीसीजी टेक्नीशियन
-
प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षक पद
इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया और परीक्षा की संभावित समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
जनवरी से सितंबर 2026 तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
आयोग के अनुसार इन सभी भर्तियों की परीक्षा और चयन प्रक्रिया जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान केवल लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू भी शामिल रहेंगे।
PET स्कोर से होगा चयन
UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि इन भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल योग्य अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें UPSSSC Exam Calendar 2026?
उम्मीदवार UPSSSC परीक्षा कैलेंडर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए:
-
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट-upsssc.gov.in पर जाएं
-
Notice Board या Latest Updates सेक्शन खोलें
-
“UPSSSC Exam Calendar 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें
यहां क्लिक करें- UPSSSC Exam Calendar 2026 PDF
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.