UPSSSC Forest Guard Result 2026 OUT: यूपी वनरक्षक रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 5111 पास हुए अभ्यर्थी
UPSSSC Forest Guard Result 2026 OUT: यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5111 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। आयोग ने श्रेणीवार वन रक्षक कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
UP Forest Guard Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 10-परीक्षा/2023 के तहत, 8 जनवरी 2026 को यूपी वनरक्षक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 5111 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिन्हें आगे की शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अब अपना यूपी वनरक्षक रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी वनरक्षक रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

UP वन रक्षक Result 2026 Download Link
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 लिंक उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके स्कोर चेक कर सकते हैं।
| UPSSSC Forest Guard Result 2026 Download Link |
UPSSSC Forest Guard Cut Off 2026 OUT: यूपी वनरक्षक कट ऑफ
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के नतीजे और कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।
लम्बवत आरक्षण:-
| Category (श्रेणी) | Cut Off Marks (कट ऑफ अंक) |
| Unreserved (अनारक्षित) | 39.50 |
| SC (अनुसूचित जाति) | 29.75 |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 19.25 |
| OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 39.50 |
| EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 39.50 |
क्षैतिज आरक्षण:-
| Category (श्रेणी) | Cut Off Marks (कट ऑफ अंक) |
| Freedom Fighter Dependent (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित) | 17.50 |
| Ex-Servicemen (भूतपूर्व सैनिक) | 08.75 |
| Women (महिला) | 15.50 |
| Outstanding Sportsperson (उत्कृष्ट खिलाड़ी) | 08.75 |
| PwD (दिव्यांगजन) | Not Identified (पद चिन्हित नहीं है) |

नोट: आयोग के अनुसार, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन फरवरी या मार्च 2026 में संभावित है। इससे जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम आयोग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.