उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, अल्केमिस्ट केटेगरी-2, जूनियर केमिस्ट, मेकेनिक प्लान ऑपरेटर, इन्वेस्टिगेटर कम कंप्यूटर, टेक्नीकल असिस्टेंट पर्शियन, टेक्नीकल असिस्टेंट हिस्ट्री, फार्म क्लर्क, एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंस्पेक्टर, टेबुलेटर, इलेक्ट्रीशियन, ट्रेसर, रिसर्च असिस्टेंट एवं ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती हेतु आयोजित किये जाने वाले साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. वैसे उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों हेतु आवेदन किया है वे पद के अनुसार आवंटित किये गये तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 8(4)2015 एवं 15(6) 2015 के द्वारा इन पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया था. निर्धारित योग्यता के आधार पर अर्ह पाए गये उम्मीदवारों की सूची उम्मीदवार के नाम एवं रजिस्ट्रेशन नम्बर के साथ आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर दे दिया गया है.
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर पर क्लिक करके इंटरव्यू डाउनलोड पेज पर जाकर इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा साक्षात्कार कार्यक्रम नीचे तालिका में दिया गया है:
क्रम संख्या | विज्ञापन संख्या | पद का नाम | साक्षात्कार की तिथि | रिपोर्टिंग का समय |
1 | 15(6)2015 | टेबुलेटर | 18-10-2016 | 09:30 A.M |
2 | 15(6)2015 | एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंस्पेक्टर | 18-10-2016 | 09:30 A.M |
3 | 8(4)2015 | ट्रेसर | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
4 | 8(4)2015 | रिसर्च असिस्टेंट | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
5 | 8(4)2015 | इलेक्ट्रीशियन | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
6 | 8(4)2015 | ड्राफ्ट्समैन | 21-10-2016 | 09:30 A.M |
7 | 8(4)2015 | ड्राफ्ट्समैन | 22-10-2016 | 09:30 A.M |
8 | 8(4)2015 | ड्राफ्ट्समैन | 24-10-2016 | 09:30 A.M |
9 | 8(4)2015 | ड्राफ्ट्समैन | 25-10-2016 | 09:30 A.M |
10 | 8(4)2015 | ड्राफ्ट्समैन | 27-10-2016 | 09:30 A.M |
11 | 15(6)2015 | जूनियर केमिस्ट | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
12 | 15(6)2015 | मेकेनिक प्लान ऑपरेटर | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
13 | 15(6)2015 | इन्वेस्टिगेटर कम कंप्यूटर | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
14 | 15(6)2015 | अल्केमिस्ट केटेगरी-2 | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
15 | 15(6)2015 | टेक्नीकल असिस्टेंट पर्शियन | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
16 | 15(6)2015 | टेक्नीकल असिस्टेंट हिस्ट्री | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
17 | 15(6)2015 | एग्रीकल्चर सुपरवाइजर | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
18 | 15(6)2015 | फार्म क्लर्क | 19-10-2016 | 09:30 A.M |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation