UPTET 2019 परीक्षा का नोटिफिकेशन और शेड्यूल जारी हो चुका. उम्मीदवार यूपीटीईटी की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन upbasiceduboard.gov.in पर 1 नवंबर 2019 से कर सकेंगे. UPTET 2019 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2019 होगी. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 Exam) 22 दिसंबर को आयोजित होगी। इसके अलावा इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि इस परीक्षा को हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत और उर्दू भाषाओँ में भी दिया जा सकता है. विस्तृत नोटिफिकेशन इस माह के अंत में आ सकता है. यहां जानिए यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी - UPTET एग्जाम डेट और पेपर 1 व पेपर 2 का यूपीटेट परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern).
इस अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि UPTET 2019 की परीक्षा के लिए फीस जमा कराने के आखिरी तारीख 21 नवंबर है. दिसंबर 2019 में आयोजित होने वाली UPTET 2019 परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किया जायेगा. UPTET एडमिट कार्ड 12 दिसंबर से बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध होंगे. यूपीटीईटी Answer Key जनवरी में जारी होगी और जनवरी के अंत तक UPTET रिजल्ट 2019 घोषित होने के आसार है.
UPTET आवेदन की फीस में भी इस बार बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 600 रुपये तथा SC/ST श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये फीस जमा करानी होगी. इसके अलावा, दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को UPTET 2019 परीक्षा के लिए 100 रुपये की फीस जमा करानी होगी. यह भी बताया गया है कि यदि एक आवेदक प्राइमरी और हायर दोनों स्तरों की परीक्षा दे रहा है हो उसे दो-गुना फीस जमा करानी होगी.
यहां जानिए यूपीटीईटी परीक्षा की डेट और जरूरी जानकारी.
Also Read | UPTET Notification 2019 releases @upbasiceduboard.gov.in: Application, Dates, Eligibility & Syllabus
तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बुक्स:
- Wiley's Child Development and Pedagogy Exam
- UPTET 2019 English (Paper I & II) Complete Guide & Practice Book
- पूरी लिस्ट इस लिंक द्वारा प्राप्त करें
UPTET 2019: Important Dates
Events | Dates |
यूपीटेट नोटिफिकेशन UPTET Notification 2019 | 18 October 2019 |
ऑनलाइन आवेदन Start of UPTET Registration 2019 | 1 November 2019 |
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख Last Date of UPTET Registration 2019 | 22 November 2019 |
एडमिट कार्ड जारी Release of UPTET Admit Card 2019 | 12 December 2019 |
परीक्षा का आयोजन UPTET 2019 Exam Date | 22 December 2019 |
यूपीटेट Answer Key UPTET Answer Key 2019 | First week of January 2019 |
यूपीटेट परीक्षा रिजल्ट UPTET Result 2019 | January 2019 |
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) - पेपर 1 व पेपर 2
UPTET 2019: पेपर 1 परीक्षा पैटर्न - कक्षा 1-5 शिक्षक
Subjects | No. of MCQs | Marks | Duration |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 | 2.30 Hours |
Language I (Hindi) | 30 | 30 | |
Language II (English/Urdu/Sanskrit) | 30 | 30 | |
Mathematics | 30 | 30 | |
Environmental Studies | 30 | 30 | |
Total | 150 | 150 | 2.30 Hours |
UPTET 2019: पेपर 2 परीक्षा पैटर्न - कक्षा 6-8 शिक्षक
Subjects | No. of MCQs | Marks | Duration |
Child Development & Pedagogy | 30 | 30 | 2.30 Hours |
Language-I (Hindi) | 30 | 30 | |
Language-II (English/Urdu/Sanskrit) | 30 | 30 | |
Mathematics and Science OR Social Science | 60 | 60 | |
Total | 150 | 150 | 2.30 Hours |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation