UPUMS Etawah Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), इटावा ने विभिन्न विभागों में कुल 82 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त 2024 से 24 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों के लिए है। प्रत्येक पद के लिए रिक्तियों की सटीक संख्या आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क, आयु-सीमा सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
यहां देखें: UPPBPB ने जारी किया अहम नोटिस, नकल करने वालों की अब खैर नहीं
UPUMS Etawah Multiple Posts Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
UPUMS इटावा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2024 को शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर भर्ती अधिसूचना उपलब्ध है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लिखित सभी पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही हिंदी में 25 WPM या अंग्रेजी में 30 WPM की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कुछ पदों के लिए नोटिंग और ड्राफ्टिंग में एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ 10+2 इंटरमीडिएट होना चाहिए।
आयु-सीमा; आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय विभिन्न पद भर्ती नियम के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
UPUMS Multiple Post Recruitment 2024 Notification PDF
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर भर्ती इटावा भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से यूपीयूएमएस मल्टीपल पोस्ट भर्ती 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UPUMS Etawah Recruitment 2024 PDF |
यूपी इटावा भर्ती वैंकेसी 2024 डिटेल
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी यूपी इटावा भर्ती वैंकेसी 2024 से संबंधित सभी डिटेल यहां देखें:
पोस्ट का नाम | कुल पद |
सीनियर एडमिन्स्ट्रेटिव असिस्टंट | 30 |
स्टेनोग्राफर | 30 |
जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर | 03 |
फार्मासिस्ट ग्रेड II | 10 |
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट | 05 |
जूनियर व्यावसायिक चिकित्सक | 04 |
UPUMS इटावा विभिन्न पद ऑनलाइन फॉर्म 2024 कैसे भरें?
UPUMS इटावा में निकली विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक आसान प्रक्रिया है। बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, UPUMS इटावा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यह वेबसाइट आपको सभी नवीनतम भर्तियों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।
- वेबसाइट पर "भर्ती" या "करियर" सेक्शन में जाएं।
- उस विशिष्ट भर्ती अधिसूचना को ढूंढें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। अधिसूचना में पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि सभी आवश्यक जानकारी होगी।
- अधिसूचना में दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। इसमें आपका नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, श्रेणी आदि शामिल हो सकता है।
- अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज़ फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं जैसे कि नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म को ध्यान से जांच लें और फिर सबमिट करें।
- एक बार सबमिट करने के बाद, आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन की एक प्रिंट कॉपी निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation