संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के नृविज्ञान का प्रथम प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं.
नृविज्ञान
प्रश्न – पत्र I
समय : तीन घण्टे पूर्णाक : 300
अनुदेश
प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है .
प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए , जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान प् किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेगें.
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य है. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अंत में दिए गए है.
खण्ड क
1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए , जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 15x4=60
(क) संश्लेखात्मक थियोरी
(ख) निएंडरथल मानव
(ग) नृविज्ञान में. क्षेत्रकार्य परंपरा
(घ) सांस्कृतिक भोतिकवाद
2. (क) ‘होमो. इरैकट्स’ और ‘होमो सेपिएंस’ के बीच प्रमुख कंकाली समानताओं और भिन्नताओ का वर्णन कीजिए. 30
(ख) ‘मनुष्य एक प्राइमेट है. ‘चर्चा कीजिए. 30
3. (क) प्रतीकों के अर्थनिर्यण में नृविज्ञानियों के योगदान के योगदान का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए. 30
(ख) रूपवादियो और यथार्थवादियों के बीच के वाद –विवाद का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए. 30
4. (क) सरल समाजो में विनिमय कि विभिन्य पद्र्तियों पर, उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, चर्चा कीजिए. 30
(ख) धर्म का अध्ययन करने के विभिन्न नृवैज्ञानिक उपागमों को स्पष्ट कीजिए. 30
खण्ड ख
5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए , जो प्रयेक लगभग 150 शब्दों में हो : 15x4=60
(क) आनुवंशिक बहुरूपता
(ख) ब्यक्तिगत पहचान
(ग) हार्डी-वाइनबर्ग नियम कि संक्रिया के लिए आवश्यक दशाएं
(घ) स्वसन प्रकार्य
6. (क) उपस्कर के डिजाइनन में नृवैज्ञानिक ज्ञान के अनुप्रोग पर चर्चा कीजिए. 30
(ख) मानव में एकोद् भवी और बहु-उद् भवी वंशागति पर उपर्युक्त उदाहरणों का उल्लेख करते हुए, चर्चा कीजिए. 30
7. (क) मानव संवृद्धि का अध्ययन करने कि विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए. 30
(ख) मानव पहाड़ी निवासी उच्च तुंगता पर्यावरण के भली प्रकार अनुकूलित होते है. चर्चा कीजिए. 30
8. (क) आनुवांशिक उपबोधन, न्यायालयिक विज्ञान, खेल-कूद और पोषण में नृवैज्ञानिक ज्ञान के अनुप्रयोग को स्पष्ट कीजिए. 30
(ख) कायप्ररूप की परिभाषा दीजिए. कायप्ररूप के विभिन्न अवयवों के प्रमुख अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए. 30
Comments
All Comments (0)
Join the conversation