आईएएस मुख्य परीक्षा 2011 : प्राणिविज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र

Dec 13, 2011, 14:07 IST

यहां पर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के प्राणिविज्ञान का द्वितीय प्रश्न-पत्र दिया गया है.

संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के प्राणिविज्ञान का द्वितीय प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति  बना सकते हैं.

 

प्राणिविज्ञान

प्रश्नपत्र –II

 

समय : तीन घण्टे                               पूर्णाक :300

 

अनुदेश

प्रयेक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छाप है.

प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है,और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए . प्रेवश-पत्र. पर उल्लिखित माध्यम में लिखे गए उत्तर पा कोई अंक नहीं मिलेगे.

प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य है. बैंक प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.

प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक में दिए  गए है.

जहाँ आवश्यक हो, अपने उत्तर उपयुक्त चित्रों द्वारा दर्शीइए.

 

खण्ड-क

1. (क) ग्लूकोस के उपापचय (ऑक्सीकर/अ-ऑक्सीकर) में विभिन्न ऑक्सीकर-अपचायकों की भूमिका की विवेचना करते हुए ए० टी० पी० अणुओं के विभेदी मोचन को दर्शाइए.        15

(ख) मनुष्य में त्वचा के रंग को अनेकजीनी वंशागत का उदाहरण लेते हुए एक विशुद्ध काले नीग्रो नर व श्वेत मादा के सम्भोग से उत्पन्न F1 व F2 पीढ़ी के परिणामों का गुणवत्ता व सांख्यिकी के सन्दर्भ में परीक्षण कीजिए.    15

(ग) होमिनिड में किस प्रकार के चयनीय दबाव के कारण द्विपादी गमन का उत्पाद हुआ?    15

(घ) विद्युती तथा रासायनिक अंतर्ग्रथनों में विभेद कीजिए. तंत्रिकाक्ष गिरिका पर संकलन किस प्रकार होता है?        15

 

2. (क) H-प्रतिजन क्या है? बम्बई लक्षणप्रारूप के आविर्भाव में इसकी भूमिका का चित्रण कीजिए.        20

(ख) मेंढक व चूजे के कंदुक (गैस्ट्रुला) के 'नियति मानचित्र' बनाकर उसकी तुलना कीजिए. तीनों जननस्तरों से उत्पन्न होने वाले ऊतकों/अंगों के विभेदन व वृद्धि को सारणी बनाकर दर्शाइए.    20

(ग) मानव हिमोग्लोबिन के रासायनिक संगठन का वर्णन कीजिए तथा विभिन्न कार्यिकी अवस्थाओं में O2/CO2 परिवहन में इसकी भूमिका की विवेचना कीजिए. 20

 

3. (क) जैव-विविधता के कूटन में आण्विक वर्गिकी की भूमिका की विवेचना कीजिए.        20

(ख) इन विट्रो निषेचन (आई०वी०एफ०) की कृमिक अवस्थाओं का वर्णन करते हुए ग्रहणीय मादाओं/सरोमेटों में स्थानान्तरण के लिए कलोनी व अ-क्लोनी भ्रूणों के उत्पादन का विवरण लिखिए.    20

(ग) मनुष्यों में यौवनारम्भ तथा रजोनिवृत्ति के तंत्रिका-अन्तः-श्रावी आधार की तुलना कीजिए.    20

 

4. (क) लैंगरहैन्स द्वीप की β-कोशिका में इंसुलिन के जैव-संश्लेषण के मुख्य चरण लिखिए. अतिग्लूकोसरक्तता तथा अल्पग्लूकोसरक्तता के क्या कारण हैं? इनके शरीर की कार्यिकी पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए.        20

(ख) डी० एन० ए० फिंगरप्रिंटिंग तथा राइबोजाइम तकनीक में विभेदन कीजिए. इनके उपयोगों का वर्णन कीजिए.        20

(ग) मूल कोशिकाओं के साधन व उन्हें प्राप्त करने और कोशिका वंश को सम्बन्धित करने की तकनीकों को चिन्हित कीजिए. जैव-औषध में इनकी उपयोगिता का विवरण लिखिए.    20

 

खण्ड-ख

5. (क) ड्रोसोफिला व मानव में लिंग-निर्धारण विधियों की तुलना कीजिए. जीनीय सन्तुलन सिद्धान्त का विवरण लिखिए.    15

(ख) पुनर्योजनी डी० एन० ए० तकनीक में कॉस्मिड व कृत्रिम गुणसूत्र के वाहक के रूप में योगदान की विवेचना कीजिए.    15

(ग) चूजे के विकास में आदिजनन कोशिका से हृदय के विकास की रूपरेखा का वर्णन कीजिए.        15

(घ) पश्चवृक्क व्रक्काणु का रेखांकित चित्र बनाकर (i) अति-सूक्ष्मनिस्यंदन, (ii) अवशोषण तथा (iii) श्रावण क्रियाओं को स्पष्ट कीजिए. इन प्रक्रियाओं में हार्मोनो की भूमिका को निर्धारित कीजिए.    15


6. (क) आर्त्तव चक्र के प्रमुख चरणों की विशेषताएं लिखिए. इसके तंत्रिका-अंतःश्रावी नियंत्रण का चक्रवत् वर्णन कीजिए.    20

(ख) हीमोफीलिया क्या है और यह किस प्रकार से वंशागत होता है? निम्न के सम्भोग से उत्पन्न F1 व F2 वंशों में इसके परिणामों का वर्णन (कारण सहित) कीजिए:    20

(i) हिमोफीलिक स्त्री x सामान्य पुरुष

(ii) हिमोफीलिक पुरुष x सामान्य स्त्री

(iii) वाहक स्त्री x हिमोफीलिक पुरुष

(iv) वाहक स्त्री x सामान्य पुरुष

(ग) प्रोस्टाग्लेंडिन व हिस्टामिन के कार्यों की तुलना कीजिए. इन्हें हार्मोन मानने के कारण बताइए.        20

 

7. (क) वसा के β-ऑक्सीकरण का रेखांकित प्रवाह मानचित्र बनाकर उन एंजाइमो के प्रकारों को दर्शित कीजिए, जो मध्यवर्ती के निर्माण तथा ए० टी० पी० के कृमिक मोचन को प्रेरित करते हैं.    20

(ख) उपयुक्त उदाहरणों सहित आनुवांशिक तथा प्रेरित विरूपजनन की तुलना कीजिए.        20

(ग) उपयुक्त उदाहरणों सहित महाद्वीपी अपवाह द्वारा प्राणियों के भौगोलिक वितरण में योगदान का विवरण दीजिए.    20

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News