यहां पर 16-22 जुलाई 2012 के मध्य इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज दिए गए हें. यह क्विज भारत के विभिन्न क्षेत्रों की महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है. प्रतियोगी छात्र विभिन्न परीक्षाओं के लिए इसे पढ़ें.
1. प्रो. पीएन धर का नई दिल्ली में 19 जुलाई 2012 को निधन हो गया. निम्नलिखित कथन/ कथनों में से कौन सा सही है?
1. प्रो. पीएन धर वर्ष 1970 के दशक में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रमुख सचिव थे.
2. दिल्ली स्कूल ऑफ इकनोमिक्स के संस्थापकों में से एक थे.
3. प्रो. पीएन धर को वर्ष 2008 में पदम भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.
4. प्रो. पीएन धर का संस्मरण इंदिरा गांधी, द इमरजेंसी एंड इंडियन डेमोक्रेसी को आधुनिक भारत के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण कालखंड के घटनाक्रम का आधिकारिक दस्तावेज माना जाता है.
a. केवल 1, 2, 3
b. केवल 2, 3, 4
c. केवल 1, 3, 4
d. केवल 1, 2, 3, 4
Answer: (d) केवल 1, 2, 3, 4
2. पूर्व मुख्यमंत्री वायेंगबाम नीपामचा सिंह का इम्फाल के एक अस्पताल में 17 जुलाई 2012 को निधन हो गया. यह किस राज्य के मुख्यमंत्री थे?
a. मणिपुर
b. त्रिपुरा
c. मेघालय
d. मिजोरम
Answer: (a) मणिपुर
3. केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने फौजदारी कानून संशोधन विधेयक 2012 को संसद में पेश करने की मंजूरी 20 जुलाई 2012 को प्रदान की. इस संदर्भ में निम्नलिखित कथन/ कथनों में से कौन सा सही है?
1. इसके अंतर्गत यौन दुर्व्यवहार के अपराध का दायरा बढ़ा कर बलात्कार सहित सभी यौन अपराधों के लिए और कड़ी सजा की व्यवस्था.
2. विधेयक के तहत बलात्कार शब्द की जगह यौन दुर्व्यवहार के प्रयोग का प्रावधान.
3. यौन दुर्व्यवहार का पीड़ित पुरूष होने पर भी यही कानून लागू.
4. यौन दुर्व्यवहार के लिए कम से कम सात वर्ष और उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान.
a. केवल 1, 2, 3
b. केवल 2, 3, 4
c. केवल 1, 3, 4
d. केवल 1, 2, 3, 4
Answer: (d) केवल 1, 2, 3, 4
4. डेरेक ओ ब्रेन इस सप्ताह के समाचार पत्रों में चर्चा में रहे. निम्नलिखित कथन/ कथनों में से कौन सा कथन उनके संदर्भ में सही है?
1. वह पश्चिम बंगाल से राज्य सभा के सदस्य हैं.
2. वह भारत के राष्ट्रपति चुनाव में मत देने वाले पहले एंग्लो इंडियन हैं.
3. वह तृणमूल कांग्रेस के सासंद है.
a. केवल 1, 2
b. केवल 2, 3
c. केवल 1, 3
d. सभी 1, 2, 3
Answer: (d) सभी 1, 2, 3
5. ओड़ीशा (भारत) के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने द्वितीय विश्व रेत कलाकृति प्रतियोगिता 2012 में पीपुल्स च्वायस स्वर्ण पुरस्कार जीता. इसका आयोजन मॉस्को में 19 जुलाई 2012 को किया गया. वर्ष 2012 की विश्व रेत कलाकृति प्रतियोगिता का विषय क्या है?
a. वालीवुड सिनेमा में कलाकृति
b. विश्व सिनेमा.
c. विश्व की हिंदी फ़िल्में
d. हिंदी सिनेमा
Answer: (b) विश्व सिनेमा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation