लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2011 दिनांक 8 दिसंबर 2011 से 3 जनवरी 2011 के मध्य इलाहाबाद, लखनऊ व गाजियाबाद केन्द्र पर आयोजित कर रहा है. यहां पर इतिहास विषय का द्वितीय प्रश्नपत्र दिया गया है. अभ्यर्थी पढ़े और लाभ उठाएं.
इतिहास
प्रश्नपत्र-II
निर्धारित समय : तीन घण्टे पूर्णांक : 200
नोट : (i) किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर दीजिए. प्रत्येक खण्ड से दो प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है.
(ii) सभी प्रश्नों के अंक समान हैं.
खण्ड-अ
1. 1857 से पूर्व के जन-विद्रोहों की क्या मुख्य विशेषताएं थी? क्या वे 1857 की क्रान्ति से तुलनीय हैं? 40
2. "उन्नीसवीं सदी के सुधार-आन्दोलन ने हिन्दू स्त्रियों की दशा में सुधार किए." इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए. 40
3. सुभाष चन्द्र बोस के विशेष सन्दर्भ में, भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में 'क्रान्तिकारियों' की भूमिका की विवेचना कीजिए. 40
4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर आलोचनात्मक टिप्पणी लिखिए.
(अ) महलवाडी व्यवस्था 20
(ब) 'भारत छोड़ो आन्दोलन' का महत्व. 20
(स) आधुनिक कला के रूप में हिन्दी सिनेमा का महत्व. 20
(द) पंचशील के मुख्य सिद्धान्त. 20
खण्ड-ब
5. अमरीका की क्रान्ति (स्वतन्त्रता संग्राम) के प्रभावों की विवेचना कीजिए. 40
6. यूरोप में फासीवाद के उदय के कारणों की व्याख्या कीजिए. इसके क्या परिणाम हुए? 40
7. द्वितीय विश्व-युद्ध के कारणों एवं परिणामों का परीक्षण कीजिए. 40
8. 1949 की चीन की क्रान्ति के कारणों की विवेचना कीजिए और विश्व राजनीति पर पड़े इसके प्रभाव को भी इंगित कीजिए. 40
Comments
All Comments (0)
Join the conversation